ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन में निकली कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Oct 06, 2024, 15:12 IST
ONGC Recruitment 2024
ओएनजीसी में नौकरी ( Govt Jobs ) पाने का एक बेहतरीन अवसर है., जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे नीचे दी गई बातों को गौर से पढ़ें।
नौकरी की तलाश में इधर - उधर भटक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ongcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 25 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली है।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान से कुल2 हजार 237 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
- उत्तरी क्षेत्र: 161 पद
- मुंबई क्षेत्र: 310 पद
- पश्चिमी क्षेत्र: 547 पद
- पूर्वी क्षेत्र: 583 पद
- दक्षिणी क्षेत्र: 335 पद
- मध्य क्षेत्र: 249 पद
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार जो भी आवेदन कर रहे हैं उनकी उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 25 अक्टूबर 2000 से 25 अक्टूबर 2006 के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: 9,000 रुपए प्रति माह।
- डिप्लोमा अपरेंटिस: 8,050 रुपए प्रति माह।
- ट्रेड अपरेंटिस ( विभिन्न स्तरों पर ): 7,000 रुपए से 8,050 रुपए प्रति माह।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक