Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 29, 2026, 21:50 IST
ordnance-factory-chanda-dbw-recruitment-2026-notification
ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा ने 2026 के लिए डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। रक्षा मंत्रालय के तहत अनुबंध आधारित इस नौकरी के लिए योग्य युवा जल्द आवेदन कर सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 'म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड' (MIL) की ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के माध्यम से टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के कुल 400 पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाना है।



यदि आपने ITI किया है तो 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (govt jobs 2026) में 28 मार्च से 21 दिन तक आवेदन कर सकते हैं।



जरूरी तारीखें

आवेदन मोड- केवल ऑफलाइन (Offline)



अंतिम तिथि- 17 अप्रैल 2026 (अनुमानित)



पदों की जानकारी

ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा ने विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का पारदर्शी विभाजन किया है।



अनारक्षित (UR): 162



ओबीसी (OBC-NCL): 108



अनुसूचित जाति (SC): 60



अनुसूचित जनजाति (ST): 30



ईडब्ल्यूएस (EWS): 40



भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM): 40 (क्षैतिज आरक्षण)



एलिजिबिलिटी

1. शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवारों के पास NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।



मुख्य ट्रेड: AOCP (अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट)।



फीडर ट्रेड: यदि AOCP उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो IMCP, MMCP, LACP, PPO, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉयलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, और आरएसी मैकेनिक ट्रेड के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।



प्राथमिकता: AOCP ट्रेड अप्रेंटिस को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।



2. आयु सीमा (Age Limit)



न्यूनतम आयु: 18 साल।



अधिकतम आयु: 40 साल (सामान्य वर्ग के लिए)।



आयु में छूट: ओबीसी (NCL) को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 साल और भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।



महत्वपूर्ण नोट: यह पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए चिह्नित नहीं है, इसलिए वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।



सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को कुशल (Skilled) स्तर का वेतन प्रदान किया जाएगा।



सैलरी: 19 हजार 900 का मूल वेतन और उस पर लागू वर्तमान दर से महंगाई भत्ता (DA)।



डेंजर बिल्डिंग वर्कर के रूप में विस्फोटक और संवेदनशील रसायनों के साथ काम करना होगा।



आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन कैसे आवेदन करें?

  • फॉर्म डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट munitionsindia.in के 'Careers' सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • जानकारी भरें: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड और श्रेणी का विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • डॉक्यूमेंट attach करें: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ट्रेड सर्टिफिकेट (NAC), आयु प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
  • लिफाफा तैयार करें: लिफाफे के ऊपर "Application for the Post of Tenure Based DBW" स्पष्ट रूप से लिखें।
  • पता: अपना आवेदन इस पते पर भेजें:
  • The Chief General Manager, Ordnance Factory Chanda, Chandrapur, Maharashtra - 442501.
  • आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (NIL) देय नहीं है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

ऑर्डनेंस फैक्ट्री चांदा चयन प्रक्रिया (OFC Selection Process) मुख्य रूप से योग्यता और ट्रेड टेस्ट पर आधारित हो सकती है:



  • शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से NAC परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।
  • प्राथमिकता: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले AOCP ट्रेड के पूर्व-अप्रेंटिस को मौका दिया जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चयन से पहले सभी मूल डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें...



PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी



NABFINS Vacancy: बैंकिंग में करियर बनाने का मौका, 12वीं पास, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई



SSB Head Constable Vacancy: सशस्त्र सीमा बल में 233 पदों पर भर्ती, 80 हजार से ज्यादा सैलरी



NIC Scientist Vacancy : 153 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी



Tags:
  • ordnance factory
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026