PSPCL Vacancy 2026: इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, आज ही करें आवेदन

Manya Jain | Apr 23, 2026, 23:20 IST
PSPCL Vacvancy 2026
PSPCL ने जूनियर इंजीनियर के 622 पदों पर भर्ती निकाली है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स 20 अप्रैल से 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों के लिए बड़ी भर्ती निकली है। जूनियर इंजीनियर के कुल 622 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र इसमें अप्लाई कर सकते हैं।



पंजाब सरकार के अधीन काम करने का यह बहुत अच्छा मौका है। भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन विभाग ने पहले ही जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो रही है।



फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक युवा पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन करें।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • विकल्प 1: इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 या 4 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा।
  • विकल्प 2: इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.ई. (B.E.) / बी.टेक. (B.Tech.) / बी.एससी इंजीनियरिंग।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 37 साल
  • पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC, BC, PwD, और Ex-Servicemen) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है, जिसे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से पूरा किया जाएगा।



परीक्षा का स्वरूप:

  • कुल प्रश्न: 100 (बहुविकल्पीय)
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे (120 मिनट)
  • निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

क्या है सिलेबस

सेक्शन (Section)प्रश्नों की संख्याअंक
संबंधित इंजीनियरिंग विषय (Course Related)5050
पंजाबी भाषा का ज्ञान (Punjabi Language)2020
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)1010
रीजनिंग (Reasoning)1010
सामान्य अंग्रेजी (General English)1010

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / अन्य: एक हजार 200 रुपए + GST (कुल ₹1,416)
  • अनुसूचित जाति (SC) और दिव्यांग (PwD): 750 रुपए + GST (कुल ₹885)
  • बैंक शुल्क यदि कोई हो, तो अतिरिक्त देय होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • 'Recruitment' टैब के अंतर्गत Advt. No. CRA 316/26 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बुनियादी जानकारी के साथ पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • आवेदन पत्र में एजुकेशन क्वालिफिकेशन और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अप्रैल 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 मई 2026

ये भी पढ़ें...



10वीं पास हैं? तो DLSA Vacancy 2026 में करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा सीधे चयन



APPSC TGT Vacancy 2026: 389 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी



गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के हायरिंग रूल्स में बड़ा बदलाव, डिग्री नहीं स्किल चाहिए



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म