PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी

Manya Jain | Mar 29, 2026, 19:50 IST
PSSSB Vacancy 2026
PSSSB ने पंजाब जेल विभाग में वार्डन और मेट्रन के पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का यह बड़ा मौका है।

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब जेल विभाग (Punjab Prisons Department) के अंतर्गत जेल वार्डन (पुरुष) और मेट्रन (महिला) के पदों को भरने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन (Latest Sarkari Naukri) जारी किया है।



यदि आप पुलिस या जेल विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो PSSSB पंजाब जेल वार्डन और मेट्रन भर्ती 2026 (govt jobs 2026) आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है।



पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 532 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर लें।



1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।



पंजाबी भाषा अनिवार्य: उम्मीदवार ने मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पास किया हो।



2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)



न्यूनतम आयु: 18 साल



अधिकतम आयु: 27 साल



आयु में छूट: पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/BC/Ex-Servicemen) को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।



सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी।



पे स्केल: 19 हजार 900 रुपए से 63 हजार 200 (लेवल-2) रुपए



आवेदन शुल्क (Application Fees)

सामान्य / स्वतंत्रता सेनानी / खिलाड़ी- 1000 रुपए



एससी (SC) / बीसी (BC) / ईडब्ल्यूएस (EWS)- 250 रुपए



दिव्यांग (PWD)- 500 रुपए



भूतपूर्व सैनिक और आश्रित- 200 रुपए



शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit/Credit Card) से किया जा सकता है।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

PSSSB पंजाब जेल वार्डर चयन प्रक्रिया 2026 (PSSSB Punjab Jail Warder Selection Process 2026) निम्नलिखित चार चरणों में पूरी होगी।



लिखित परीक्षा (Written Exam): सबसे पहले उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देनी होगी।



शारीरिक परीक्षण (Physical Test - PET/PST): लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।



दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): सफल उम्मीदवारों के मूल डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।



चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination): अंतिम रूप से चयनित होने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य है।



आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • 'Advertisements' टैब पर क्लिक करें और Ad(Latest Sarkari Naukri. 08/2026 के लिए 'Apply Online' चुनें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और शैक्षणिक विवरण भरकर पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Punjab Jail Warder & Matron Recruitment 2026 Short Notice



Punjab Jail Warder & Matron Recruitment 2026 Notification



Punjab Jail Warder & Matron Recruitment 2026 Online Form



PSSSB Official Website PSSSB



ये भी पढ़ें...



NABFINS Vacancy: बैंकिंग में करियर बनाने का मौका, 12वीं पास, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई



SSB Head Constable Vacancy: सशस्त्र सीमा बल में 233 पदों पर भर्ती, 80 हजार से ज्यादा सैलरी



Naval Ship Yard Vacancy: 240 अपरेंटिस पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू, करें आवेदन



NIC Scientist Vacancy : 153 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरीp



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026