रिजल्ट में पास, क्रेडिट में फेल: अब सिबिल स्कोर से सरकारी बैैंक नौकरी होगी पक्की

Manya Jain | Mar 20, 2026, 19:17 IST
psu bank recruitment 2026 new cibil score rules for candidates
2026 में बैंक नौकरी पाना अब और मुश्किल हो गया है। सिर्फ एग्जाम पास करना काफी नहीं, अब आपका क्रेडिट स्कोर भी चेक होगा। अगर पैसों का लेन-देन खराब रहा, तो बैंक आपकी जॉइनिंग रद्द कर सकते हैं।

सरकारी बैंक में नौकरी का नया सिबिल स्कोर नियम?

बैंकिंग उद्योग के विशेषज्ञों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के प्रबंधन ने यह फैसला लिया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के सिबिल स्कोर (CIBIL Score) या क्रेडिट हिस्ट्री की गहन जांच की जाएगी।



इस नियम की जरूरत क्यों पड़ी?

बैंकों का मानना है कि कर्मचारियों का वित्तीय रिकॉर्ड साफ होना चाहिए। आप बैंक में जनता की गाढ़ी कमाई संभालने की जिम्मेदारी उठाएंगे। इसलिए आपका अपना पैसों का लेन-देन बिल्कुल बेदाग होना जरूरी है। अगर कोई अपना खुद का कर्ज नहीं चुका पा रहा है। तो उस पर दूसरों के पैसों का भरोसा करना मुश्किल है। इसी वजह से अब बैंक आपसे क्रेडिट रिपोर्ट मांग रहे हैं। यह आपके चरित्र और पुराने रिकॉर्ड की जांच का हिस्सा है। बैंक देखना चाहते हैं कि आप पैसों के मामले में कितने ईमानदार हैं।



किन उम्मीदवारों पर पड़ेगा इसका सीधा असर?

यह नियम उन सभी पदों के लिए प्रभावी होगा जो आईबीपीएस (IBPS), एसबीआई (SBI) या बैंकों द्वारा सीधे आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के माध्यम से भरे जाते हैं।



  • लोन न चुकाना: अगर आपने पहले कभी पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा है, तो आप 'अनफिट' माने जा सकते हैं। बैंक ऐसे उम्मीदवारों को नौकरी देने से बचते हैं।
  • EMI में देरी: अगर आपने मोबाइल या लैपटॉप की किश्तें (EMI) समय पर नहीं भरी हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है। 650-700 से कम स्कोर होने पर जॉइनिंग में दिक्कत आएगी।
  • एजुकेशन लोन में राहत: पढ़ाई के लिए लिए गए एजुकेशन लोन के मामले में बैंकों ने थोड़ी ढील दी है। लेकिन इसे भी जानबूझकर न चुकाना आपकी नौकरी के लिए खतरा बन सकता है।
  • समय पर भुगतान: अपने छोटे-बड़े सभी बिलों का भुगतान हमेशा समय पर करें। इससे आपका रिकॉर्ड साफ रहेगा और भविष्य की सरकारी नौकरी सुरक्षित रहेगी।

जॉइनिंग से पहले ये बातें जान लें

क्या करें उम्मीदवार?

  • लगातार चेक करते रहें: समय-समय पर ऑनलाइन ऐप्स के जरिए अपना फ्री सिबिल स्कोर देखते रहें। इससे आपको पता रहेगा कि आपका रिकॉर्ड कैसा चल रहा है।
  • पुराने विवाद सुलझाएं: अगर किसी पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड को लेकर बैंक से अनबन है, तो उसे तुरंत सुलझा लें। रिजल्ट आने से पहले ही उसे पूरी तरह सेटल या बंद कर दें।
  • एनओसी (NOC) सर्टिफिकेट लें: जब भी कोई पुराना कर्ज चुकाएं, तो बैंक से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' जरूर मांगें। नौकरी के वेरिफिकेशन के समय यह कागज बहुत काम आएगा।
  • किस्तें समय पर भरें: अगर आपकी कोई ईएमआई चल रही है, तो उसे हमेशा तारीख पर ही भरें। देरी से पैसे चुकाने पर आपका स्कोर खराब हो सकता है।
  • क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल: अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल न करें। कम खर्च करने से आपका स्कोर धीरे-धीरे ऊपर बढ़ने लगेगा।

ये भी पढ़ें...



IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार



HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन



सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका, CSMC Vacancy 2026 में करें आवेदन



SECL में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, ये है लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन



Tags:
  • आईबीपीएस
  • NOC
  • एसबीआई
  • क्रेडिट स्कोर
  • सरकारी बैंक में नौकरी
  • सिबिल स्कोर