खुशखबरी : रेलवे में 32 हजार पदों पर भर्ती, एक क्लिक से जानें सबकुछ

Siddhi Tamrakar | Dec 24, 2024, 09:53 IST
rrb 32000 vacancy
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। जानें किस तारीख से कर सकते हैं आवेदन ।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।



भर्ती की डिटेल्स

लेवल-1 के तहत ग्रुप डी पदों के लिए कुल 32 हजार 438 वैकेंसी घोषित की गई हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल टेस्ट और मेडिकल/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।



वैकेंसी डिटेल्स

  • कुल पद :32 हजार 438
  • प्वाइंटमैन-B: 5 हजार 58 पद
  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 799 पद
  • असिस्टेंट (ब्रिज): 301 पद
  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग): 13 हजार 187 पद
  • असिस्टेंट (P-Way): 257 पद
  • असिस्टेंट (C&W): 2 हजार 587 पद
  • असिस्टेंट (TRD इलेक्ट्रिकल): 1 हजार 381 पद
  • असिस्टेंट (S&T): 2 हजार 012 पद
  • असिस्टेंट लोको शेड (डीजल): 420 पद
  • असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल): 950 पद
  • असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल): 744 पद
  • असिस्टेंट TL & AC: 1 हजार 041 पद
  • असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप): 624 पद
  • असिस्टेंट वर्कशॉप (मैकेनिकल): 3 हजार 77 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

क्वालिफिकेशन

  • उम्मीदवार के पास कम से कम कक्षा 10वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • साथ ही, NCVT से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (minimum age): 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (maximum age): 26 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:



  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT):लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने जाएंगे।
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET):शारीरिक क्षमता का परीक्षण।
  3. मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन मोड:सिर्फ ऑनलाइन।
  • RRB की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landingपर जाकर आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।

आवेदन शुल्क

श्रेणी

शुल्क

रिफंड राशि

जनरल, OBC, EWS

₹500

₹400

SC, ST, PH, महिलाएं

₹250

₹250

भुगतान का तरीका

  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के इस्तेमाल से किया जा सकता है।
  • लिखित परीक्षा के बाद शुल्क का रिफंड किया जाएगा।

नोट-उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • भारतीय रेलवे में भर्ती
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • jobs 2024
  • RRB Recruitment