Railway Jobs : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने निकाली 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Aug 01, 2025, 14:16 IST
railway recruitment
रेलवे भर्ती सेल (RRC) ईस्टर्न रेलवे ने 31 जुलाई 2025 को 3115 अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। योग्य ITI पास उम्मीदवार 14 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती सेल (RRC) ईस्टर्न रेलवे (ER), कोलकाता ने 31 जुलाई 2025 को JOBS 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस Railway Jobs भर्ती के तहत 3115 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।



योग्य ITI पास उम्मीदवार 14 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी (sarkari naukri)भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो रेलवे क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।



जरूरी तारीखें 📅

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 31 जुलाई 2025
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 14 अगस्त 2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • परिणाम तिथि: बाद में सूचित किया जाएगा

ये भी पढ़ें...MP में मेडिकल स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, MPESB Paramedical Recruitment नोटिफिकेशन जारी

पदों की जानकारी और एलिजिबिलिटी📋

  • उम्र सीमा: उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 13 सितंबर 2025 से की जाएगी। उम्र सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) से पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क 💰

  • जनरल/OBC/EWS: ₹100
  • SC/ST/PWD/महिला: ₹0 (कोई शुल्क नहीं)

govt jobs 2025 काआवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। यह शुल्क उम्मीदवारों को आवेदन करते समय भुगतान करना होगा।



ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी : हजारों पदों पर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 🖥️

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उम्मीदवारों को https://rrcer.org/ पर जाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करें: वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें: अगर आप जनरल/OBC/EWS श्रेणी से हैं, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें: आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे कि ITI प्रमाण पत्र और उम्र प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें: सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आवेदन को सबमिट करें।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Railway Jobs
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025