रेलवे भर्ती: 4 हजार से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती, यहां करें अप्लाई

Ravi Singh | Aug 16, 2024, 24:14 IST
railway RRC NR Recruitment 2024
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नार्दर्न रीजन (RRC) ने 4 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

RRC NR Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नार्दर्न रीजन (RRC) ने 4 हजार 96 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट रेलवे rrcnr.org की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई है। कैंडिडेट 16 सितंबर 2024 से पहले अप्लाई कर सकते हैं।



पदों का विवरण

  • कारपेंटर
  • फिटर
  • वेल्डर
  • पेंटर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मकैनिक
  • टर्नर
  • ट्रिमर
  • मशीनिस्ट
  • वायरमैन

क्वालिफिकेशन

  • 10वीं पास
  • आईटीआई (ITI)/NCVT।

एज लिमिट

  • 15 साल से 21 साल।

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए - 100 रुपए
  • एससी/एसटी और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन फ्री है।

चयन प्रक्रिया

  • स्क्रीनिंग
  • शॉर्टलिस्टिंग

आवेदन प्रक्रिया

  • रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Railway Recruitment
  • रेलवे भर्ती
  • RRC NR Recruitment 2024