Rajasthan Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश में हैं आप, तो इस भर्ती में करें आवेदन

Manya Jain | Mar 29, 2025, 17:18 IST
rajsthan conductor bharti 2025
राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) में कंडक्टर की भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Rajsthan Recruitment 2025 : राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) में कंडक्टर की भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत 456 पदों पर कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र में होगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।



योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।इसके अलावा, कंडक्टर का लाइसेंस और बैज होना भी आवश्यक है।



आयु सीमा

आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।



चयन प्रक्रिया क्या होगी?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।



पहला चरण - लिखित परीक्षा (Written Exam) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान और अन्य संबंधित विषयों से प्रश्न होंगे।



दूसरा चरण - स्किल टेस्ट (Skill Test) होगा, जिसमें उम्मीदवार की कंडक्टर के रूप में कार्य करने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।



तीसरा चरण - डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Documents Verification) और मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) होगा।



उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से पास होना अनिवार्य होगा।



जरूरी तारीखें

परीक्षा की तारीख 22 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।



रिजल्ट 23 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा।



आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।



आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक लिंक मिलेगा।



उम्मीदवारों को अपनी सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।



आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2025 है, इसके बाद किसी भी प्रकार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।



thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • राजस्थान सरकारी नौकरी
  • राजस्थान में सरकारी नौकरी
  • Recruitment
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • govt job
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025