राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में निकली कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 15, 2024, 11:16 IST
RUHS MO Recruitment
मेडिकल फील्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ( RUHS ) में भर्ती निकली हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

मेडिकल फील्ड में नौकरीकरना चाहते हैं तो आपके लिएएक अच्छा मौका है। इसके लिए स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ( RUHS ) में भर्ती निकली हैं। बता दें कि ये भर्ती 1200 से ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारीक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।



योग्यता

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर (RUHS Medical Officer) के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास एम.बी.बी.एस ( MBBS ) की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखि हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है।



सैलरी

पे लेवल 14 के मुताबिक एक वर्ष तक परिवीक्षा काल ( Probation Period ) में उम्मीदवारों को 39,300/- प्रतिमाह वेतन में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400/-प्रति माह जोड़कर कुल 56700/-रुपए सैलरी दी जाएगी।



आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को 5000 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के एससी, एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 2500 रुपए निर्धारित किया गया है।



कैसे करें अप्लाई

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद लॉगइन कर के सभी जानकारी विस्तार से दर्ज करनी होगी। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें। फिर फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
  • Rajasthan University of Health Sciences
  • स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
  • Rajasthan University of Health Sciences Recruitment