आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक करें आवेदन

Aman Vaishnav | Feb 16, 2026, 17:25 IST
rbi assistant recruitment 2026 posts apply now
भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका है। आरबीआई ने असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 16 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RBI ने कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

आरबीआई में नौकरी के एक के बाद एक अच्छे मौके आ रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार,16 फरवरी को असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।



आरबीआई में असिस्टेंट (RBI Recruitment) बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन-कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है? इन सभी जानकारी के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।



Apply Link- RBI Assistant Vacancy 2026 Apply Online



Notification Link- ​RBI Assistant Recruitment 2026 Notification PDF





आरबीआई ने असिस्टेंट पद की ये वैकेंसी अपने पूरे देश के ऑफिसों के लिए निकाली हैं-

ऑफिस / स्टेटअसिस्टेंट की वैकेंसी
अहमदाबाद20
बेंगलुरु24
भोपाल30
भुवनेश्वर18
चंडीगढ़20
चेन्नई53
गुवाहाटी36
हैदराबाद11
जयपुर11
जम्मू10
कानपुर और लखनऊ50
कोलकाता29
मुंबई249
नागपुर17
नई दिल्ली49
पटना17
तिरुवनंतपुरम06
कुल (Total)650

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है-



  • पद संख्या: 650
  • आवेदन प्रक्रिया: 16 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक रहेगी।
  • आवेदन करने की वेबसाइट: rbi.org.in है।
  • प्रीलिमिनरी एग्जाम (tentative): 11 अप्रैल, 2026 को होगा।
  • मेन एग्जाम (tentative): 7 जून, 2026 को होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • असिस्टेंट भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • आप इस पर रजिस्टर्ड हैं तो अच्छी बात है। यदि न हो तो Click here for New Registration पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की डिटेल्स भरकर सेव करें।
  • आपके सामने एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार हो जाएगा। इसकी मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अब अपनी बाकी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डिटेल्स भरें।
  • अपने साइन स्कैन करके सही साइज में लेटेस्ट फोटो अपलोड करें।
  • अब पेमेंट टैब पर जाकर एप्लिकेशन फीस भरकर प्रोसेस को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाल, भूटान के नागरिक अप्लाई कर सकते हैं। तिब्बती रिफ्यूजी (तिब्बत से भारत आए) भी आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में प्रवेश किया था वे भी आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास भारत सरकार के जरिए जारी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट है वो भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।



भर्ती के लिए एज लिमिट

इस पद के लिए 20 से 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट की गणना 1 फरवरी 2026 के हिसाब से की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। साथ ही OBC के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। PwBD (मानक विकलांगता वाले व्यक्ति) और एक्स-सर्विसमैन को भी उनकी सर्विस नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

  • कैंडिडेट्स को 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन मान्य है।
  • इसके अलावा कैंडिडेट्स को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होना चाहिए।
  • साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
  • एक्स सर्विसमैन के लिए उनकी 15 साल की डिफेंस सर्विस को ग्रेजुएशन डिग्री के बराबर माना जाएगा।

असिस्टेंट भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 का सिलेक्शन प्रोसेस तीन स्टेट में पूरा होगा।



1. पहले फेज में प्रीलिमिनरी एग्जाम होगा।



2. प्रीलिमिनरी एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही मेन एग्जाम दे पाएंगे।



3. तीसरे स्टेज में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) होगा। LPT में फेल होने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा। LPT और मेन एग्जाम के नंबर के आधार पर मेरिट बनेगी।



ये खबरें भी पढ़िए...



जॉब न्यूज: MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया



कैसे सीखें जापानी भाषा? इंडियन स्टूडेंट्स के लिए हाई-पेइंग जॉब्स की नई गारंटी



Accenture India ने खोला फ्रेशर्स के लिए जॉब्स का पिटारा, ऐसे बनें टैलेंट हब का हिस्सा



2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!



Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • जॉब न्यूज
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • RBI Recruitment