RCFL में 326 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 20 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
सरकारी नवरत्न कंपनी आरसीएफएल ने 326 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं।इसमें ग्रेजुएट,डिप्लोमा और 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।
उम्मीदवार 4 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को ट्रॉम्बे मुंबई या थाल यूनिट में ट्रेनिंग मिलेगी।
उम्मीदवारों को हर महीने 17,300 रुपए तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
किन पदों पर निकली है भर्ती?
इस भर्ती अभियान में कुल 326 पदों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
पहली श्रेणी ग्रेजुएट अप्रेंटिस की है,जिसमें कुल 145 पद शामिल हैं। इसमें अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव के 50 पद खाली हैं।
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एचआर रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव के लिए 35 पद तय हैं।
दूसरी श्रेणी तकनीशियन अप्रेंटिस की है,जिसमें कुल 105 पद हैं। इसमें केमिकल,सिविल,कंप्यूटर,इलेक्ट्रिकल,इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।
तीसरी श्रेणी ट्रेड अप्रेंटिस की है,जिसमें कुल 76 पद रखे गए हैं। इसमें अटेंडेंट ऑपरेटर,लैब असिस्टेंट,बॉयलर अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पूरी डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। डिस्टेंस या पत्राचार माध्यम से पढ़ाई करने वाले पात्र नहीं होंगे।
उम्मीदवार की डिग्री या डिप्लोमा 1 जुलाई 2023 के बाद का होना चाहिए। जिन युवाओं के पास एक साल का अनुभव है वे आवेदन न करें।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को पांच साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम दस साल की छूट मिलेगी।
कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को हर महीने एक तय स्टाइपेंड मिलेगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने कुल 17 हजार300 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।
डिप्लोमा तकनीशियन अप्रेंटिस को हर महीने 15 हजार900 रुपए की राशि दी जाएगी। ट्रेड अप्रेंटिस में 12वीं पास युवाओं को 14 हजार600 रुपए मिलेंगे।
बीएससी पास ट्रेड अप्रेंटिस को हर महीने 17 हजार300 रुपए का भुगतान होगा। स्टाइपेंड सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
इसके साथ ही कंपनी कैंटीन में सुबह का नाश्ता और चाय मिलेगी। दोपहर में शुद्ध शाकाहारी भोजन की थाली मुफ्त दी जाएगी।
ट्रेनी को आरसीएफ अस्पताल में ओपीडी इलाज की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी। साथ ही सुरक्षा उपकरण और यूनिफॉर्म भी कंपनी उपलब्ध कराएगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवार के डिग्री या डिप्लोमा में मिले अंकों से मेरिट बनेगी। अंतिम साल या अंतिम दो सेमेस्टर के अंकों को आधार माना जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन सफल होने पर पोर्टल पर अनुबंध जारी किया जाएगा।
अनुबंध स्वीकार करने के बाद उम्मीदवार को तय तारीख पर ज्वाइन करना होगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश करने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले संबंधित राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाएं।
- ट्रेड अप्रेंटिस वाले छात्र एनएपीएस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार एनएटीएस पोर्टल पर अपना छात्र पंजीयन कराएं।
- इसके बाद उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- वहां अपना पसंदीदा ट्रेनिंग स्थान ट्रॉम्बे या थाल चुनें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी सही साइज में अपलोड करें।
- पूरा फॉर्म ध्यान से भरकर फाइनल सबमिट बटन दबाएं।
- भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंट जरूर निकालें।
- आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कंपनी को भेजने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें...
SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टील प्लांट में सरकारी नौकरी का मौका, SAIL ने निकाली ट्रेनी 112 पदों पर भर्ती
MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी