ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, जानें किसे मिलेगा मौका
Rahul Garhwal | Mar 09, 2024, 13:24 IST
Oriental Insurance Company Administrative Officer Vacancy
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। 21 मार्च से इसके लिए आवेदन शुरू होंगे। 12 अप्रैल अप्लाई करने की आखिरी तारीख है।
Oriental Insurance Company Administrative Officer Vacancy
BHOPAL. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ( Oriental Insurance Company ) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। 100 पदों की वैकेंसी के लिए 21 मार्च से आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर orientalinsurance.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
संबंधित फील्ड में ग्रेजुएट
एज लिमिट
- न्यूनतम उम्र - 21 साल
- अधिकतम उम्र - 30 साल
आवेदन के लिए फीस
- जनरल, OBC, EWS - 1000 रुपए
- SC, ST, PWD - 250 रुपए
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल
ये खबर भी पढ़िए..
DRDO ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे होगा सिलेक्शन
UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों पर निकाली वैकेंसी
कैसे करें अप्लाई ?
- OICL की ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाइए।
- न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करिए।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ID से लॉगिन करिए।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करिए।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखिए।