AIIMS में 106 पदों पर भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Rahul Garhwal | Mar 23, 2024, 18:58 IST
Recruitment for 106 posts in AIIMS
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। BECIL एम्स बिलासपुर में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार becilregistration.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

AIIMS Bilaspur Recruitment


NEW DELHI. BECIL ( ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ) हिमाचल के बिलासपुर एम्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। लैब टेक्नीशियन, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन सहित अन्य पद भरे जाने हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट becilregistration.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



क्वालिफिकेशन



  • उम्मीदवारों को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में B.Sc पास और सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • संबंधित डिप्लोमा के साथ कम से कम 8 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट



न्यूनतम 25 साल और अधिकतम उम्र 35 साल



कितनी मिलेगी सैलरी ?



चयनित कैंडिडेट्स को 22,020 से लेकर 35 हजार 400 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी।



आवेदन फीस



  • जनरल - 885 रुपए
  • SC, ST, EWS, दिव्यांग - 531 रुपए

कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ये खबर भी पढ़िए..



कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, 27 मार्च से पहले करें अप्लाई



कैसे करें अप्लाई ?



  • ऑफिशियल वेबसाइट becilregistration.in पर जाइए।
  • अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करिए।
  • फीस का भुगतान करिए।
  • फाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखिए।

Broadcast Engineering Consultants India Limited | Government Job | New Government Job | एम्स बिलासपुर | एम्स बिलासपुर भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड
  • New Government Job
  • AIIMS Bilaspur
  • नई सरकारी नौकरी
  • AIIMS Bilaspur Recruitment
  • Broadcast Engineering Consultants India Limited
  • BECIL
  • एम्स बिलासपुर
  • एम्स बिलासपुर भर्ती