JNU में फैकल्टी के 76 पदों पर भर्ती, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
Rahul Garhwal | Apr 05, 2024, 22:29 IST
Recruitment for 76 faculty posts in JNU
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फैकल्टी के 76 पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
JNU Faculty Recruitment
NEW DELHI. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ( JNU ) ने फैकल्टी के 76 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 8 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख है।
वैकेंसी की जानकारी
- प्रोफेसर - 36 पोस्ट
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 7 पोस्ट
- एसोसिएट प्रोफेसर - 33 पोस्ट
क्वालिफिकेशन
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, SLET/SET, NET पास, पीएचडी, रिसर्च पब्लिश होना जरूरी, वर्क एक्सपीरियंस।
आवेदन फीस
- जनरल, OBC और EWS - 2 हजार रुपए
- आरक्षित, PH और महिला कैंडिडेट्स - नि:शुल्क
कितनी मिलेगी सैलरी ?
- प्रोफेसर - 1,44,200 - 2,18,200 रुपए
- एसोसिएट प्रोफेसर - 1,31,400 - 2,17,100 रुपए
- असिस्टेंट प्रोफेसर - 57,700 - 1,82,400 रुपए
ये खबर भी पढ़िए..
इंडियन मर्चेंट नेवी में 4108 पदों पर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
कैसे करें अप्लाई ?
- JNU की ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in पर जाइए।
- Career Opportunities सेक्शन पर जाकर JNU पर क्लिक करिए।
- JNU फैकल्टी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरें।
- सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करिए।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करिए।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखिए।
JNU Recruitment | Jawaharlal Nehru University | Government Job | New Government Job | जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी