बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Rahul Garhwal | Mar 28, 2024, 16:37 IST
Recruitment for officer posts in Bank of India
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने सिक्योरिटी ऑफिसर के 15 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

Bank Of India Recruitment


NEW DELHI. अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ( BOI ) ने मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 के तहत सिक्योरिटी ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 15 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से 7 पोस्ट अनारक्षित हैं और बाकी SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल है।



क्वालिफिकेशन



कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है।



एज लिमिट



  • कैंडिडेट्स की उम्र 1 फरवरी 2024 को 25 साल से कम और 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस



  • सभी वर्ग - 850 रुपए
  • SC/ST - 175 रुपए

कितनी मिलेगी सैलरी ?



पदों के अनुसार चयनित कैंडिडेट्स को 64 हजार 820 से लेकर 93 हजार 960 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।



कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ये खबर भी पढ़िए..



रेलवे ने अप्रेंटिस के 700 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई



कैसे करें अप्लाई ?



  • ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाइए।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन करिए।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करिए।
  • फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखिए।

Government Job | New Government Job | बैंक ऑफ इंडिया भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • Bank of India
  • BOI
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • New Government Job
  • नई सरकारी नौकरी
  • bank of india recruitment
  • बैंक ऑफ इंडिया भर्ती