IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई
Rahul Garhwal | Apr 02, 2024, 20:05 IST
Recruitment in IGI Aviation Services Private Limited
अगर आप प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने 1074 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
IGI Aviation Service Recruitment 2024
NEW DELHI. IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में 1074 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। 12वीं पास कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई है।
क्वालिफिकेशन
- 12वीं पास
- जिनका 12वीं का रिजल्ट नहीं आया है वे भी अप्लाई कर सकते हैं।
एज लिमिट
18 साल से लेकर 30 साल
कितनी मिलेगी सैलरी ?
कैंडिडेट्स को 25 हजार से लेकर 35 हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे।
- परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 होगी। हर प्रश्न एक अंक का होगा।
- एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
- प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होंगे।
- परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा का होगा।
- एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
ये खबर भी पढ़िए..
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 490 पदों पर भर्ती, लाखों में सैलरी
कैसे करें अप्लाई ?
- ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाइए।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करिए।
- IGI Aviation Service Recruitment 2024 पर क्लिक करिए।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करिए।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करिए।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करिए।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करिए।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआइट निकालकर रखिए।
IGI Aviation Services Pvt Ltd Recruitment | IGI Aviation Services Pvt Ltd | private job | new private job | IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड भर्ती | नई प्राइवेट नौकरी | प्राइवेट नौकरी