इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आवेदन की लास्ट डेट

Rahul Garhwal | Mar 24, 2024, 16:33 IST
Recruitment in India Post Payment Bank
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IPPB Recruitment


NEW DELHI. IPPB ( इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ) ने ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 5 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख है।



क्वालिफिकेशन



  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
  • मार्केटिंग या सेल्स से MBA करने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता मिलेगी।

एज लिमिट



  • न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस



  • सभी वर्ग - 700 रुपए
  • SC, ST, PWD - 150 रुपए

कितनी मिलेगी सैलरी ?



चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए..



उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई



कैसे करें अप्लाई ?



  • IPPB की वेबसाइट ippbonline.com पर जाइए।
  • होमपेज के करियर ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
  • फीस का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक करिए।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखिए।

IPPB Vacancy | Government Job | New Government Job | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • New Government Job
  • नई सरकारी नौकरी
  • IPPB
  • IPPB Recruitment
  • IPPB Vacancy
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती