10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी में 22 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन तारीख बढ़ी

Anjali Dwivedi | Feb 08, 2026, 14:27 IST
rrb-group-d-vacancy-notification-2026-details
रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन सीबीटी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने देश भर के युवाओं को साल 2026 का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (Level-1) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। कुल 21 हजार 997 खाली पदों को भरा जाएगा।



सरकारी नौकरी (Government Job) का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें देश भर से करोड़ों आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है।



railway Vacancy


चेक करें न्यू डेट



किन जोन में कितनी निकली है वैकेंसी?

रेलवे से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती देश के कई रेलवे जोन में की जाएगी। उम्मीदवार केवल एक ही RRB जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रमुख जोन और पद ये है-



  • नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली): 3 हजार 537 पद (सबसे ज्यादा)
  • वेस्टर्न रेलवे (मुंबई): 3 हजार 148 पद
  • सेंट्रल रेलवे (मुंबई): 2 हजार 12 पद
  • नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी): 1 हजार 776 पद
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर): 1 हजार 199 पद
  • अन्य जोन: प्रयागराज, गोरखपुर, कोलकाता, जबलपुर, चेन्नई, सिकंदराबाद, हाजीपुर, जयपुर, भुवनेश्वर और हुबली (90 पद) में भी भर्तियां निकाली गई हैं।

जरूरी डेट्स क्या हैं?

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन की लास्ट डेट (Last Date)09 मार्च 2026
फीस भरने की लास्ट डेट 04 मार्च 2026
करेक्शन विंडो 05 मार्च से 14 मार्च 2026

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि इन पदों के लिए ये एलिजिबिलिटी जरूरी है-



  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: 18 से 33 साल (01 जनवरी 2026 से गणना)। ओबीसी को तीन साल और एससी/एसटी को पांच साल की छूट मिलेगी।
  • आधार अपडेट : आधार कार्ड पर नाम और डेट ऑफ बर्थ 10वीं के सर्टिफिकेट जैसी होनी चाहिए। फोटो भी लेटेस्ट अपडेटेड होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): 90 मिनट की परीक्षा में 100 क्वेश्चन होंगे (मैथ्स-25, साइंस-25, रीजनिंग-30, जीए-20)। इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): पुरुषों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर दौड़ना होगा, वहीं महिलाओं के लिए यह वजन 20 किलो है। इसके अलावा दौड़ की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल: मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले www.rrbapply.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2. रजिस्ट्रेशन: अपनी डिटेल्स, मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  3. जोन का चुनाव: सावधानी से एक रेलवे जोन चुनें (बाद में बदलाव संभव नहीं होगा)।
  4. विवरण भरें: 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार अपनी जानकारी और पदों का प्रेफरेंस दर्ज करें।
  5. शुल्क भुगतान: जनरल/OBC/EWS के लिए 500 रुपए (CBT देने पर 400 वापस) और अन्य के लिए 250 रुपए (CBT देने पर पूरे वापस)।
  6. सबमिट: फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



टीचिंग में बनेगा करियर, गेस्ट लेक्चरर के 426 पदों पर निकली भर्ती



ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन



MP सरकारी नौकरी अलर्ट, MPESB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती



UPSC IFS Officer बनने की करें तैयारी, 24 फरवरी तक आवेदन का मौका



Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • रेलवे
  • RRB
  • रेलवे भर्ती बोर्ड