रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त डेडलाइन

Manya Jain | Jul 16, 2026, 15:22 IST
rrb
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएशन पास योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 14 जुलाई को सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया।इस नई भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 119 खाली पदों को भरा जाएगा।



ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले युवा इस पद के लिए पात्र हैं।



चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 6 का बेहतरीन सैलरी मिलेगी।



पदों की संख्या और आवेदन शुल्क

रेलवे भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 119 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।



सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। वहीं महिला,ट्रांसजेंडर,पूर्व सैनिक,एससी,एसटी,अल्पसंख्यक और दिव्यांग उम्मीदवारों को मात्र 250 रुपए का शुल्क देना होगा।



फीस का भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग,डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तय की गई है।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता नियमों को पूरा करना होगा:



1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। किसी भी विषय (Arts,Science,Commerce) से ग्रेजुएट युवा इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं।



2. निर्धारित आयु सीमा (Age Limit - As on 01 July 2026)

  • न्यूनतम आयु:20 साल
  • अधिकतम आयु:33 साल
  • उम्र में सरकारी छूट:नियमों के मुताबिक एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की राहत मिलेगी। ओबीसी (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में पूरे 10 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पद पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को चार मुख्य चरणों से गुजरना होगा। इसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।



  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT):पहले चरण में 120 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी,जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
  • नॉर्मलाइजेशन और CBAT:अलग-अलग शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के परिणाम नॉर्मलाइजेशन मेथड से तैयार होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV):दोनों परीक्षाओं में सफल रहने वाले छात्रों को अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल परीक्षण:अंतिम चरण में रेलवे के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

सैलरी पैकेज

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर का पद बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज और भत्ते दिए जाते हैं।



अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा। नौकरी की शुरुआत में ही आपका इनिशियल बेसिक पे 35 हजार400 रुपए प्रति माह होगा।



इस मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA),मकान किराया भत्ता (HRA) और रेलवे के नियमानुसार कई अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इन सभी को मिलाकर शुरुआती ग्रॉस सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टलwww.rrbapply.gov.inपर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर "Create an Account" के विकल्प पर क्लिक करें और अपना नया अकाउंट बनाएं।
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल या पहचान पत्र के सुरक्षित विकल्प के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारियों को बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो,सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह रीचेक कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें...



MPPSC सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भर्ती आवेदन दोबारा शुरू, ऐसे करें अप्लाई



भोपाल आत्मानंद स्कूल में सीधी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू शुरू, करें आवेदन



IIT इंदौर में नौकरी का मौका:असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू



भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल



Tags:
  • नई भर्ती
  • रेलवे भर्ती
  • रेलवे भर्ती बोर्ड