रेलवे ने 2162 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, 3 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन

Anjali Dwivedi | Oct 01, 2025, 17:16 IST
RAILWAY
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) में 2162 अप्रेंटिसशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से RRC Jaipur की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

सरकारी नौकरी:देश के युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में शामिल होने का शानदार मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) के तहत अप्रेंटिसशिप के लिए एक बड़ा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कुल 2162 खाली पदों को भरने के लिए की जाएगी।



रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्तीस्पेशली अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों के लिए है, जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का अवसर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 अक्टूबर से RRC जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



रेलवे भर्ती का यहमौका न सिर्फ आपको रेलवे (RAILWAY) में एक साल की ट्रेनिंग देगा, बल्कि भविष्य में निकलने वाली रेलवे भर्तियों में भी आपको प्राथमिकता दिला सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही तुरंत अपनी तैयारी पूरी करें।



RRC Job Description

RRC ने NWR में निकाली 2162 पदों पर भर्ती

भर्ती आर्गेनाइजेशन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
पद का नाम
अप्रेंटिसशिप
कुल पद
2162
आवेदन की शुरूआत3 अक्टूबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख
2 नवंबर 2025
एप्लीकेशन फीस
100 रुपए
आधिकारिक वेबसाइट
rrcjaipur.in

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

10वीं पास + ITI, NCVT/ SCVT में डिप्लोमा।

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
100 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
कोई फीस नहीं
पेमेंट मोड
ऑनलाइन

सिलेक्शन प्रोसेस

10वीं और ITI में मिले नंबरों की शॉर्टलिस्टिंग

मेरिट लिस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जामिनेशन


एप्लीकेशन प्रोसेस

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
RRC ने NWR के अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें।

जरूरी लिंक्स

नोटिफिकेशन पीडीएफ
Notification
ऑनलाइन फॉर्म
Apply Online
ऑफिसियल वेबसाइट
RRC
ये खबरें भी पढ़ें...

RRC Recruitment 2025: रेलवे में करियर बनाने का मौका, इतने पदों पर निकली वैकेंसी

RRB NTPC Bharti 2025: रेलवे में 8875 पदों पर आई बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली 474 पदों भर्ती

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में Science में 100% स्कोर पाने के लिए पढ़ें NCERT के High-Weightage टॉपिक्स



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • RAILWAY
  • रेलवे
  • RRB
  • रेलवे भर्ती
  • RRC
  • रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती