SAIL IISCO स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026

Manya Jain | Sootr Creatives | Sept 29, 2026, 16:32 IST
SAIL बर्नपुर प्लांट में 200 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
SAIL IISCO स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती निकली है। इस अभियान के तहत कुल 200 खाली पद भरे जाएंगे। आवेदक की योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया केवल नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरी होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है।

किस ट्रेड में कितनी सीटें और एलिजीबिलिटी ?

इस भर्ती के जरिए कुल 200 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इसमें वेल्डर के लिए 70 पद सबसे ज्यादा रखे गए हैं।



इसके अलावा फिटर और इलेक्ट्रीशियन के लिए 30-30 सीटें तय हैं। मशीनरी, टर्नर और अन्य ट्रेड के लिए भी पद खाली हैं। आपके पास उसी ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।



कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगी आयु सीमा?

ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि 9 हजार 600 से 10 हजार 500 रुपए होगी।



आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 28 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग को भी इसका लाभ मिलेगा।



चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों का चयन उनकी आईटीआई परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट पूरी तरह आपके नंबरों पर ही निर्भर करेगी।



ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय से पहले आवेदन करें। किसी भी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।



अप्रेंटिस ट्रेनिंग से क्या मिलेगा फायदा?

SAIL IISCO जैसे बड़े सरकारी स्टील प्लांट में अप्रेंटिस करने से युवाओं को इंडस्ट्री का अनुभव मिलता है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को सुरक्षा नियमों, उत्पादन प्रक्रिया और आधुनिक तकनीक के बारे में सीखने का मौका मिलेगा।



आईटीआई के बाद कई युवाओं को नौकरी के लिए अनुभव की जरूरत होती है। ऐसे में अप्रेंटिस ट्रेनिंग उनके लिए करियर की शुरुआत का अच्छा विकल्प बन सकती है। इससे भविष्य में निजी और सरकारी क्षेत्र की नौकरियों के लिए भी तैयारी मजबूत होती है।



SAIL IISCO में जॉब करना क्यों सुरक्षित

SAIL IISCO (IISCO स्टील प्लांट) भारत सरकार की बड़ी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का एक प्रमुख स्टील प्लांट है। यह पश्चिम बंगाल के बर्नपुर (आसनसोल) में स्थित है। यह एक सरकारी कंपनी है।



SAIL एक सरकारी कंपनी है, इसलिए यहां नौकरी काफी सुरक्षित मानी जाती है। प्राइवेट कंपनियों की तरह मंदी या अचानक नौकरी जाने का खतरा कम रहता है। कर्मचारियों को लंबे समय तक स्थिर करियर का मौका मिलता है।




आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर छात्र के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूनिक नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी प्रोफाइल की जानकारी पूरी भरें और संबंधित ट्रेड का चयन करें।
  • इसके बाद SAIL ISCO स्टील प्लांट की अप्रेंटिस वैकेंसी को चुनकर आवेदन करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

Download SAIL IISCO Steel Plant Trade Apprentice 2026 Notification PDF

Tags:
  • SAIL
  • SAIL IISCO
  • अप्रेंटिस
  • sail isco
  • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम
  • अप्रेंटिसशिप
  • अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती
  • स्टील प्लांट
  • आईटीआई
  • अप्रेंटिस ट्रेनिंग