Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की कर रहे तलाश, तो आज ही यहां करें आवेदन

Manya Jain | Mar 23, 2025, 17:55 IST
sarkari jobs
NMDC Steel Limited ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जा रही है।

Sarkari Naukri 2025 : आज के समय में हर व्यक्ति की इच्छा सरकारी नौकरी की होती है। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने के कारण सरकारी नौकरी पाने में नाकाम होते हैं। ऐसे में आपके लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका लेकर आए हैं। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NMDC Steel Limited) ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। हम आपको इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी देंगे।



dddd


एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पोस्ट के अनुसार 2 से 15 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस (work experience) होना चाहिए।



उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल निर्धारित की गई है।



ये खबर भी पढ़ें...ISRO Recruitment 2025 : इसरो में नौकरी का गोल्डन चांस



सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन (selection) प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू (interview) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (document verification) के आधार पर किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...MP Teacher Bharti 2025 : परीक्षा तारीखों में बदलाव, जानें कब से होंगी शुरू



आवेदन शुल्क

अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।



  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (General, OBC, EWS): 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन, विभागीय उम्मीदवार (SC, ST, PWD, Ex-servicemen, Departmental candidates): नि:शुल्क

सैलरी

उम्मीदवारों को 60 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 80 हजार रुपए तक का मासिक वेतन (monthly salary) दिया जाएगा। यह वेतन उनके पद और अनुभव के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...Indian Post Recruitment 2025 : भारतीय डाक विभाग में मिलगी जॉब, जल्द करें आवेदन



आवेदन कैसे करें

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:



  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (official website) https://nmdcsteel.nmdc.co.in/ पर जाएं।
  • करियर सेक्शन (career section) में एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2025 (Executive Recruitment 2025) पर क्लिक करें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन (registration) करें और लॉग इन (login) करें।
  • मांगी गई डिटेल्स (details) भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (application fee) जमा करें और फॉर्म सब्मिट (form submit) करें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट (printout) लेकर रखें।

thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025