भारतीय स्टेट बैंक में निकली स्पोर्ट्स पर्सन के लिए नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 26, 2024, 12:01 IST
st
भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) में नौकरी की तलाश में कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो नीचे दी गई लिंक पर जाकर कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके लिए एसबीआई ने ऑफिसर ( स्पोर्ट्सपर्सन ) और क्लर्क ( स्पोर्ट्सपर्सन ) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।



उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।



कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 68 पदों पर बहाली की जाएगी। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे 14 अगस्त तक कर सकते हैं।



किन पदों पर होगी भर्ती

  • ऑफिसर ( स्पोर्ट्सपर्सन )- 17 पद
  • क्लर्क ( स्पोर्ट्सपर्सन )- 51 पद
  • कुल पदों की संख्या- 68 पद

सैलरी

  • ऑफिसर ( स्पोर्ट्सपर्सन )- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 85 हजार 920 रुपए सैलरी मिलेगी।
  • क्लर्क ( स्पोर्ट्सपर्सन )- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 64 हजार 480 रुपए का वेतन मिलेगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए ऑफिसर ( स्पोर्ट्स पर्सन )- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।



क्लर्क ( स्पोर्ट्सपर्सन )- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए।



योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित स्पोर्ट्स में पिछले 3 वर्षों के दौरान किसी अंतर्राष्ट्रीय खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।



इसी के साथ उम्मीदवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो या किसी स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का या अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो या वह संयुक्त विश्वविद्यालय टीम का सदस्य रहा हो।



आवेदन शुल्क

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क ( गैर-वापसी योग्य ) का भुगतान करना होगा।



यह भुगतान सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए है और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक में वैकेंसी