रेलवे ने अप्रेंटिस के 1113 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
Rahul Garhwal | Apr 04, 2024, 18:01 IST
South East Central Railway has announced recruitment for 1113 apprentice posts
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ( SECR ) ने अप्रेंटिस के 1113 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
South East Central Railway Apprentice Recruitment
RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ( SECR ) ने 1113 अप्रेंटिस पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। DRM ऑफिस रायपुर और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में अप्रेंटिस के पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई है।
क्वालिफिकेशन
- 10वीं पास
- संबंधित ट्रेड में ITI
एज लिमिट
- न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 साल
- आयु की गिनती 2 अप्रैल 2024 से होगी।
- SC, ST, OBC, PwHD/एक्स-सर्विसमैन को एज लिमिट में छूट मिलेगी।
स्टाइपेंड
रेलवे बोर्ड के नियमों के मुताबिक स्टाइपेंड मिलेगा।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर सिलेक्शन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
ये खबर भी पढ़िए..
IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई
- कैसे करें अप्लाई ?
- apprenticeshipindia.gov.in पर जाइए।
- recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
- मांगी गई सभी जानकारी डॉक्यूमेंट्स से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करिए।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट अपने पास रखिए।
Railway Recruitment | SECR Apprentice Recruitment | Government Job | New Government Job | रेलवे भर्ती | रेलवे अप्रेंटिस भर्ती | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी