SSB Head Constable Vacancy: सशस्त्र सीमा बल में 233 पदों पर भर्ती, 80 हजार से ज्यादा सैलरी
Latest Sarkari Naukri: सशस्त्र सीमा बल में नौकरी के लिए हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। गृह मंत्रालय के तहत यह एक प्रमुख रक्षा बल है। इस साल कुल 233 पदों को भरा (govt jobs 2026) जाएगा। इसमें कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिशियन जैसे कई ट्रेड शामिल हैं। स्टीवर्ड और वेटरनरी पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं, तो जरूर अप्लाई करें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है।
पदों की जानकारी
हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) 197 पद
हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) 29 पद
हेड कांस्टेबल (वेटरनरी) 05 पद
हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) 02 पद
कुल रिक्तियां 233 पद
नोट: कुल रिक्तियों का 10% भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आरक्षित है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 (SSB Head Constable Recruitment 2026) के लिए प्रत्येक ट्रेड हेतु अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
एचसी (कम्युनिकेशन): विज्ञान (पीसीएम) के साथ 12वीं पास या इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/कंप्यूटर साइंस में 3 साल का डिप्लोमा।
एचसी (इलेक्ट्रिशियन): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में 2 साल का कार्य अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट।
एचसी (वेटरनरी): विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 12वीं पास और वेटरनरी स्टॉक असिस्टेंट में 2 साल का डिप्लोमा।
एचसी (स्टीवर्ड): 12वीं पास और कैटरिंग एवं किचन मैनेजमेंट में 2 साल का डिप्लोमा।
2. आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी:
कम्युनिकेशन, स्टीवर्ड, वेटरनरी: 18 से 27 साल।
इलेक्ट्रिशियन: 18 से 25 साल।
आयु में छूट: ओबीसी (OBC) को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) को 5 साल की छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत पे लेवल-4 का वेतन दिया जाएगा।
मूल सैलरी (Basic Pay): 25 हजार 500 से 81हजार 100
महंगाई भत्ता (DA): वर्तमान दर के अनुसार (लगभग 53%)
मकान किराया भत्ता (HRA): शहर के वर्गीकरण के आधार पर (9% से 27%)
शुरुआती इन-हैंड सैलरी: 38 हजार से 45 हजार हर महीने (लगभग)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 (SSB Head Constable Selection Process) पांच मुख्य चरणों में पूरी होगी:
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): पुरुषों के लिए 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ और महिलाओं के लिए 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): लंबाई और सीने की माप (कम्युनिकेशन के लिए पुरुषों की ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य)।
- लिखित परीक्षा (CBT): 150 अंकों का बहुविकल्पीय पेपर (3 घंटे)। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित ट्रेड (Technical Subject) के प्रश्न होंगे।
- कौशल परीक्षण (Skill Test): केवल हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) पद के लिए।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य (General), EWS, OBC 100
SC, ST, भूतपूर्व सैनिक, महिला कोई शुल्क नहीं (Exempted)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाएं।
- 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और वांछित पद का चयन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और श्रेणी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो और हस्ताक्षर) निर्धारित साइज (4-12 KB) में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI/Card/Net Banking) से करें।
- फॉर्म को रिव्यू करें और 'Submit' बटन दबाएं।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
| Apply Online | Click Here |
| Download Official Notification | Click Here |
| Download Short Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
ये भी पढ़ें...
भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका
UPSRTC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली 2584 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
डेप्युटेशन पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बस KSSSCI Vacancy में करना होगा अप्लाई
DLSA Korba Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 125 पदों पर सरकारी नौकरी, 30 मार्च लास्ट डेट