SSC CHSL Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर निकली भर्ती
एसएससी ने 12वीं पास छात्रों के लिए सीएचएसएल 2026 भर्ती निकाल दी है।इस भर्ती के जरिए कुल 2536 पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे।टियर 1 परीक्षा में अब हर विषय के लिए 15 मिनट तय रहेंगे।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की फीस 100 से घटाकर 50 रुपए हुई।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य रूप से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की हो।
डाटा एंट्री ऑपरेटर यानी डीईओ पद के लिए अलग से नियम तय किए गए हैं। उपभोक्ता मामले,खाद्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में गणित विषय जरूरी रखा गया है। यानी इन खास विभागों के लिए 12वीं साइंस और मैथ्स से पास होना चाहिए।
उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 की तारीख को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले का नहीं होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 अगस्त 2008 के बाद का भी नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी तथा एसटी को 5 साल की छूट दी गई है।
पदों की संख्या और सैलरी
आयोग ने इस साल भर्ती के लिए कुल 2536 पदों की घोषणा की है। पिछले साल के मुकाबले इस बार खाली पदों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।
इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए पे लेवल-2 के तहत वेतन तय किया गया है। इसमें 19 हजार900 रुपए से लेकर 63 हजार200 रुपए तक का मासिक सैलरी मिलता है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए पे लेवल-4 और लेवल-5 का सैलरी लागू होता है। इसमें 25 हजार500 रुपए से 92 हजार300 रुपए तक का सैलरी दिया जाता है।
ग्रेड ए डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए पे लेवल-4 के तहत भुगतान किया जाता है। सभी पदों पर सैलरी के साथ कई अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं।
सेक्शनल टाइमिंग का क्या नियम है?
एसएससी ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बिल्कुल सीजीएल परीक्षा के नए नियमों की तरह ही लागू किया गया है।
टियर 1 परीक्षा में अब उम्मीदवारों के लिए सेक्शनल टाइमिंग व्यवस्था लागू होगी। परीक्षा में रीजनिंग,मैथ्स,इंग्लिश और सामान्य ज्ञान के चार अलग सेक्शन होते हैं।
पूरी परीक्षा के 60 मिनट को अब 15-15 मिनट के चार हिस्सों में बांटा गया है। हर विषय को हल करने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 15 मिनट ही मिलेंगे।
समय पूरा होते ही वह सेक्शन कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप बंद हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार उस पुराने सेक्शन के सवालों पर दोबारा बिल्कुल नहीं लौट सकेंगे।
इसलिए अब छात्रों को हर विषय में अपनी रफ्तार पर खास ध्यान देना होगा। किसी एक विषय में ज्यादा समय लगाने की गलती अब परीक्षा में भारी पड़ सकती है।
आंसर की फीस और चयन प्रक्रिया
आयोग ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति शुल्क घटा दिया है। पहले प्रति सवाल 100 रुपए की फीस जमा करनी पड़ती थी।
अब इस फीस को घटाकर सीधे आधा यानी 50 रुपए प्रति सवाल कर दिया गया है। इससे गलत सवालों को चुनौती देना छात्रों के लिए काफी सस्ता और आसान हो जाएगा।
दस्तावेज जांच के बाद खाली बचने वाले पदों के लिए नया सिस्टम लागू होगा। इसके लिए स्लाइडिंग मैकेनिज्म और एफआरटीए व्यवस्था को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ा गया है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के टियर-1 और टियर-2 चरणों के आधार पर होगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों का अंतिम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
आवेदन फीस कितनी लगेगी
सामान्य,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए फीस रखी गई है। यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। अनुसूचित जाति,जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी कोई फीस नहीं देनी होगी।
अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए,तो सुधार का मौका मिलेगा। पहली बार फॉर्म में सुधार करने पर 200 रुपए का शुल्क देना होगा।
अगर दूसरी बार भी फॉर्म में संशोधन करना पड़ा,तो 500 रुपए लगेंगे। इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी सभी जरूरी जानकारियां बहुत ध्यान से जांच लें।
अन्य सरकारी नौकरियों के ताजा अपडेट क्या हैं?
एसएससी जूनियर इंजीनियर यानी जेई भर्ती 2026 के लिए भी प्रक्रिया जारी है। एसएससी जेई के 1748 पदों पर 22 सितंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी 200 से अधिक बड़े पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें जोनल हेड और इनवेस्टमेंट ऑफिसर जैसे बड़े पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। कुल 150 पदों के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से लिए जाएंगे।
SSC CHSL Notification 2026 PDF
ये भी पढ़ें...
एमपी में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पूरी डिटेल
बिना सैलरी ज्यादा काम करने को मजबूर हैं भारतीय कर्मचारी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
RCFL में 326 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 20 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन