SSC Recruitment 2026: 261 से सीधे 1715 हुई पदों की संख्या, जानें अब किस विभाग में कितनी मिलेगी जगह

Anjali Dwivedi | Apr 25, 2026, 18:32 IST
SSC Recruitment 2026
SSC ने स्टेनोग्राफर और सिलेक्शन पोस्ट भर्ती में पदों की संख्या 261 से बढ़ाकर एक हजार 715 कर दी है। आयकर विभाग सहित अन्य मंत्रालयों में मौके बढ़े हैं।

Latest Sarkari Naukri. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। पहले जिन भर्तियों में पदों की संख्या कम थी, अब उनमें भारी इजाफा किया गया है। शुरुआत में केवल 261 पदों की घोषणा की गई थी, लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ाकर एक हजार 715 कर दी गई है। स्टेनोग्राफर भर्ती और सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत हजारों उम्मीदवारों को अब सरकारी नौकरी के ज्यादा मौके मिलेंगे।



पदों की जानकारी (SSC Stenographer & Selection Post)

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड C: 232 पद



  • सामान्य (UR): 119 पद
  • ओबीसी (OBC): 50 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 27 पद
  • एससी (SC): 22 पद
  • एसटी (ST): 14 पद

2. स्टेनोग्राफर ग्रेड D: 1 हजार 483 पद



  • सामान्य (UR): 711 पद
  • ओबीसी (OBC): 350 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 146 पद
  • एससी (SC): 190 पद
  • एसटी (ST): 86 पद

3. सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 (DRDO): 104 पद



  • वाहन चालक: 75 पद
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट: 17 पद
  • फायर फाइटर: 08 पद
  • फायर इंजन ड्राइवर: 04 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



  • ड्राइवर/फायर फाइटर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

2. आयु सीमा (Age Limit)



  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 27 साल

स्टेनोग्राफर ग्रेड D के पदों को प्रमुख मंत्रालयों में बांटा गया है:



विभाग/मंत्रालयपदों की संख्या
आयकर विभाग (CBDT)493
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT)175
ईम्प्लाई प्रोविंडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO)162

SSC भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण

  • लिखित परीक्षा (CBT): चयन का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test) होगा।
  • स्किल टेस्ट: पद की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
  • स्टेनोग्राफी टेस्ट: स्टेनोग्राफर पदों के लिए विशेष रूप से स्टेनोग्राफी (Short Hand) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सभी सफल उम्मीदवारों को अंत में अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • पदों में वृद्धि का लाभ: पदों की संख्या 261 से बढ़कर 1715 होने के कारण अब ज्यादा अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • लेटेस्ट अपडेट: आगामी चरणों का शेड्यूल और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर साझा की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें....



10वीं पास हैं? तो DLSA Vacancy 2026 में करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा सीधे चयन



APPSC TGT Vacancy 2026: 389 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी



गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के हायरिंग रूल्स में बड़ा बदलाव, डिग्री नहीं स्किल चाहिए



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • स्टेनोग्राफर भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri