Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, 6 अप्रैल तक आवेदन
पंजाब चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली है। यह भर्ती कई सरकारी विभागों के लिए की जाएगी। सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए यह बड़ा अवसर है। इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
आपके पास संबंधित इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Naukri) पाने का यह सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2026 है।
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026
- लिखित परीक्षा की तिथि: जल्द ही अधिसूचित की जाएगी
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
SSSB पंजाब जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 (govt jobs 2026) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक और अनिवार्य शर्तों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- जेई (सिविल): मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या उच्च योग्यता (B.E./B.Tech)।
- जेई (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या उच्च योग्यता।
- जेई (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या उच्च योग्यता।
आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)
- सामान्य वर्ग: 18 से 37 साल।
- एससी/बीसी (पंजाब): 18 से 42 साल।
- दिव्यांग (PwD): 18 से 47 साल।
- सरकारी कर्मचारी: अधिकतम 45 साल तक।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (General): 1500 रुपए
- एससी / बीसी (पंजाब): 750 रुपए
- ईएसएम / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी (पंजाब): 500 रुपए
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Examination): यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type - MCQs) की परीक्षा होगी। इसमें तकनीकी विषय और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- "Applications" सेक्शन में "Online Application for Advertisement No. 7 of 2026" पर क्लिक करें।
- अपनी श्रेणी और पद का चयन करें और पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...
HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती
GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन
बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई
MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, 60 हजार तक मिलेगी सैलरी