स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में निकली नौकरी, 2 लाख 50 हजार महीना मिलेगी सैलरी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस ( OGoM ) में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। दरअसल ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस ने राउरकेला और विभिन्न खानों में अपने अस्पतालों के लिए जीडीएमओ/स्पेशलिस्ट/सुपर स्पेशलिस्ट के रूप में कंसल्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई
सेल के इस भर्ती के माध्यम से कुल 11 पदों पर बहाली की जाने वाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं वो 24 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
सेल भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी आवेदन करना चाहते हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 31-08-2024 तक 69 वर्ष होनी चाहिए।
सैलरी
इस भर्ती के तहत जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर मंथली 2 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।
कैसे होगा चयन
नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई टीए/डीए देय नहीं होगा।
जरूरी जानकारी
- वॉक-इन-इंटरव्यू विवरण
- दिनांक: 24-09-2024
- रिपोर्टिंग समय – सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
- स्थान: कॉन्फ्रेंस हॉल, इस्पात जनरल अस्पताल, सेक्टर-19, राउरकेला – 769005 ( ओडिशा )
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक