SC में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, मिलेगी 80 हजार/महीना सैलरी

Sourabh Bhatnagar | Jan 14, 2025, 10:58 IST
SC VACANCY
सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पद के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 80हजार रुपए महीना वेतन मिलेगा। आवेदन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक किए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (Supreme Court of India) में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका आया है। यदि आप न्यायपालिका (Judiciary) में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सुप्रीम कोर्ट में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका है।



सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट्स (Law Clerk cum Research Associates) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 80हजार रुपए महिना वेतन मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 फरवरी है।



इसलिए देर न करें और जल्दी से आवेदन करें। नीचे दी गई कुछ जानकारी के मुताबिक, जानें कैसे करें आवेदन और इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें...



आवेदन प्रक्रिया (application process)

  • ऑनलाइन आवेदन 14 जनवरी 2025 यानी आज से शुरू हो गया है
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 07 फरवरी 2025
  • सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइटwww.sci.gov.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन सबमिट करें।

एलिजिबिलिटी (Eligibility)

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:



  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्री होना चाहिए।
  • वे उम्मीदवार जो लॉ डिग्री कोर्स के पांचवे वर्ष में हैं या फिर ग्रेजुएशन के बाद तीन वर्षीय लॉ कोर्स कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के योग्य हैं।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना 07 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

वेतन और नियुक्ति

  • सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को 80हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। ये एक अल्पकालिक संविदात्मक असाइनमेंट (short term contractual assignment) है, जो 2025-26 के दौरान दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:



  • पहला चरण: मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) आधारित परीक्षा।
  • दूसरा चरण: सब्जेक्टिव परीक्षा।
  • तीसरा चरण: इंटरव्यू।

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जो केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

लिखित परीक्षा की तिथि

  • लिखित परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले दो चरणों को पास करना होगा।

FAQ

  1. सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के लिए आवेदन की आखिरी तिथि क्या है?
    07 फरवरी 2025।
  2. सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
    80,000 रुपये प्रति माह।
  3. सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
    न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष।
  4. लॉ क्लर्क पद के लिए आवेदन कैसे करें?
    आवेदन सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
  5. लॉ क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी?
    लिखित परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • National News
  • सरकारी नौकरी
  • government jobs
  • Jobs
  • latest news
  • सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
  • supreme court of india
  • JOBS 2025