सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 250 पदों के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन, जानें डिटेल्स

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 03, 2026, 12:34 IST
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती जल्द होगी शुरू
भारतीय उच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

पदों की जानकारी और सैलरी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, प्रशासनिक आवश्यकताओं और रजिस्ट्री की जरूरत के आधार पर पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार सैलरी मिलेगी।



  • पद का नाम: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Junior Court Assistant)
  • सैलरी: पे मैट्रिक्स का लेवल 6 (Group-B Non-Gazetted)
  • शुरुआती सैलरी (Initial Basic Pay): 35 हजार 400 रुपए प्रति माह (इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे)।

एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है।



  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की गति कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 के आधार पर 18 सालसे 30 सालके बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और तारीखें

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय ही शुल्क का भुगतान करना होगा।



  • सामान्य/अनारक्षित वर्ग: एक हजार 500 रुपए + बैंक चार्ज
  • एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स-सर्विसमैन/दिव्यांग: 750 रुपए + बैंक चार्ज
  • भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन (यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए)।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 07 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
  • ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (संभावित): 20 नवंबर 2026
  • आंसर की अपलोड होने की तारीख: 22 नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों को पास करना अनिवार्य है:



  1. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (Objective Type Test): इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी और कुल अंक 100 होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  2. कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट (Typing Speed Test): अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। यह परीक्षा 10 अंकों और 50 अधिकतम अंकों के साथ होगी।
  3. लिखित परीक्षा - वर्णनात्मक (Written Test - Descriptive): अंग्रेजी भाषा में होने वाली इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें कॉम्प्रिहेंशन, प्रेसि राइटिंग और एसे राइटिंग शामिल है।
  4. इंटरव्यू (Interview): अंतिम चरण में 25 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' लिंक पर क्लिक करें और जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के आवेदन फॉर्म को खोलें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारीसावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे दसवीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की डिग्री और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म का अंतिम पूर्वावलोकन (Preview) देखने के बाद इसे सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here

Tags:
  • Supreme Court Vacancy
  • जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती
  • भारतीय उच्च न्यायालय
  • सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
  • Govt jobs 2026
  • sarkari naukri
  • सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती
  • SCI recruitment 2026
  • Supreme Court recruitment notification
  • जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी