Supreme Court Vacancy : सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई

Ravi Singh | Feb 06, 2025, 12:00 IST
Supreme Court of India Junior Court Assistant Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी कैसे मिलेगी, सैलरी कितनी होगी, जानें पूरी डिटेल्स...

Supreme Court of India Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी के अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने 241 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप 'बी' नॉन-गजटेड) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदक सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है उम्मीदवार 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।



क्वालिफिकेशन

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।


कंप्यूटर दक्षता: अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर संचालन का नॉलेज होना जरूरी है।



एज लिमिट

  • 18 साल से 30 साल तक

ये खबर भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन



MP Recruitment 2025 : MP में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी



Youth Welfare: अगले पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य



राज्य सरकार ने 7 साल में घटाए 73% पद, नौकरी तलाश रहे युवाओं में निराशा



आवेदन प्रक्रिया

  • सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए
  • एससी/एसटी, भूतपूर्व सैनिक, एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपए

सैलरी

  • 35 हजार 400 से 72 हजार 400 रुपए महीना।

चयन प्रक्रिया

  • इंटरव्यू
  • लिखित परीक्षा
  • योग्यता, अनुभव के आधार पर

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • वर्तमान रिक्तियां या JCA Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
  • फीस का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट करें।
  • प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सरकारी नौकरी
  • government jobs
  • supreme court recruitment