ITI और ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सूरत महानगरपालिका भर्ती में करें आवेदन
सूरत महानगरपालिका (SMC) गुजरात ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 1000 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती (govt jobs) में आईटीआई (ITI) पास, विभिन्न विषयों के ग्रेजुएट और बी.एससी (B.Sc) डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। पदों और योग्यताओं के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार 300 रुपए तक प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
सूरत नगर निगम की वेबसाइट पर फॉर्म भरने से पहले एनएपीएस (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी (eKYC) अनिवार्य है।
ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या
इस भर्ती (SMC Apprentice Vacancy 2026) के तहत कुल 14 अलग-अलग ट्रेडों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्यता के आधार पर स्टाइपेंड का निर्धारण किया गया है।
1. आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवार
- कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA) और हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर: कुल 330 पद (स्टाइपेंड: 9,600 प्रति माह)
- इलेक्ट्रिशियन / वायरमैन: 80 पद (स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति माह)
- फिटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और सर्वेयर: प्रत्येक ट्रेड में 20 पद (स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति माह)
- मैकेनिक डीजल: 10 पद (स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति माह)
2. ग्रेजुएट (Graduation) पास उम्मीदवार
- डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (B.A. / B.C.A. पास के लिए): 170 पद (स्टाइपेंड: 12 हजार 300 प्रति माह)
- अकाउंट असिस्टेंट (B.Com पास के लिए): 160 पद (स्टाइपेंड: 12 हजार 300 प्रति माह - एम.कॉम को प्राथमिकता)
- माइक्रो फाइनेंस एग्जीक्यूटिव (B.Com / BBA पास के लिए): 120 पद (स्टाइपेंड: 12 हजार 300 प्रति माह)
- मेडिकल लैब टेक्नीशियन - पैथोलॉजी (12वीं साइंस + B.Sc. पास): 40 पद (स्टाइपेंड: 12 हजार 300 प्रति माह)
- पी.आर. असिस्टेंट (मास कम्युनिकेशन / जर्नलिज्म पास): 20 पद (स्टाइपेंड: 12 हजार 300 प्रति माह)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
- राष्ट्रीयता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI Trade Pass) या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- महत्वपूर्ण प्रतिबंध: ऐसे उम्मीदवार जो पहले कभी भी किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- NAPS eKYC: अगर आपने नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना प्रोफाइल 100% पूरा करके ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट नहीं किया है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
- गलत मोबाइल या ईमेल: डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तारीख केवल आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर भेजी जाएगी, इसलिए चालू नंबर ही दर्ज करें।
- एक से अधिक ट्रेड: यदि आप एक से अधिक पदों के लिए योग्य हैं, तो आप अलग-अलग ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास उसकी मूल डिग्री हो।
चयन प्रक्रिया: मेरिट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सरल रखी गई है:
- शॉर्टलिस्टिंग
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- कॉन्ट्रैक्ट जनरेशन
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अप्रेंटिसशिप इंडिया के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और अपना कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अपनी प्रोफाइल में जाकर आधार कार्ड के जरिए eKYC की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करें।
- इसके बाद सूरत महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in के रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- वहां उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी एनएपीएस रजिस्ट्रेशन आईडी (NAPS Registration ID) दर्ज करें।
- अपने शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स की जानकारी भरें, ट्रेड का चयन करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली 644 पदों पर भर्ती
हाई कोर्ट में नौकरी: क्लर्क के 1265 पदों पर सरकारी नौकरी, 23 जून 2026 तक आवेदन
UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन