टेरिटोरियल आर्मी में निकली ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 25, 2024, 09:48 IST
f3
भारतीय सेना में ऑफिसर बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल इसके लिए भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

भारतीय सेना में ऑफिसर बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल इसके लिए भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।



इसी के साथ जो भी उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे भारतीय सेना टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि सेना ने टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।



कब तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए टेरिटोरियल आर्मी में शानदार अवसर है। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।



आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए।



सैलरी

FVD


योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट ( साइबर सुरक्षा/प्रौद्योगिकी कंप्यूटर विज्ञान को प्राथमिकता दी जाएगी ) की डिग्री होनी चाहिए।



कैसे होगा चयन

भारतीय सेना भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • भारतीय सेना
  • टेरिटोरियल आर्मी
  • भारतीय सेना भर्ती