इंडियन नेवी से लेकर SSB तक April Top Jobs में निकली ये भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 02, 2026, 23:28 IST
April top jobs
अप्रैल 2026 में भारतीय सेना (अग्निवीर), नेवी (म्यूजिशियन), और कोच्चि नेवल यार्ड सहित 5 बड़ी सरकारी भर्तियां निकली हैं। 8वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा आखिरी तारीख से पहले तुरंत आवेदन करें।

साल 2026 का अप्रैल महीना उन युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है जो रक्षा और पुलिस सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं। भारतीय सेना (Indian Army), भारतीय नौसेना (Indian Navy) और सशस्त्र सीमा बल (job in ssb) सहित कई विभागों ने बंपर भर्तियों (govt jobs 2026) की घोषणा की है। चाहे आप 10वीं पास हों या 12वीं, आपके लिए इस महीने "वर्दी" पहनने का सपना पूरा करने का बेहतरीन मौका है।



इन भर्तियों में अग्निवीर, कांस्टेबल, फायरमैन और ट्रेड्समैन जैसे पद शामिल हैं। चूंकि अधिकांश भर्तियों की अंतिम तिथि (Deadline) नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।



1. इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत SSR (Senior Secondary Recruit) और MR (Matric Recruit) के 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।



योग्यता (Qualification): पद के अनुसार 10वीं या 12वीं पास।



आयु सीमा (Age Limit): * 01/2027 बैच: जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच।



02/2027 बैच: जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच।



अंतिम तिथि (Last Date): 06 अप्रैल 2026



आवेदन कैसे करें: भारतीय नौसेना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।



2. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 (Indian Army Agniveer Recruitment 2026)

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी (GD), स्टोर कीपर, टेक्निकल और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।



प्रमुख पद: अग्निवीर GD, ट्रेड्समैन, टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, स्पोय फार्मा और जेसीओ रिलीजियस टीचर।



अंतिम तिथि (Last Date): 10 अप्रैल 2026



आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in



3. अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड - 984 पद (APSSB Recruitment 2026)

APSSB ने राज्य पुलिस और फायर सर्विस में भारी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पुलिस बल (Police Force) में शामिल होना चाहते हैं।



कुल पद (Total Posts): 984



पद के नाम: कांस्टेबल (सिविल पुलिस), फायरमैन, और स्पेशल टाइगर गार्ड।



योग्यता: 10वीं पास।



अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026



वेबसाइट: apssb.nic.in



4. एसएसबी कांस्टेबल और ट्रेड्समैन भर्ती (SSB Recruitment 2026)

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 800 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।



पद (Posts)- टेलर, धोबी, नाई, वेटर, गार्डनर, ड्राइवर



योग्यता (Eligibility)- 10वीं पास या 10वीं + ITI



अंतिम तिथि (Last Date)- 20 अप्रैल 2026



आवेदन मोड (Mode)ऑनलाइन - ssb.gov.in



5. इंडियन नेवी MR म्यूजिशियन भर्ती

संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए नौसेना में शामिल होने का यह एक अनोखा अवसर है।



बैच: MR-संगीतकार-02/2026



योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संगीत का अनुभव (Musical Experience)।



आयु सीमा: जन्म 1 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच।



चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता टेस्ट और संगीत क्षमता परीक्षा।



अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026



ये भी पढ़ें...



GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी



SSC Vacancy 2026: 90 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, अप्रैल में शुरू होंगे आवेदन



MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया



भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका



Tags:
  • indian navy
  • Indian Army
  • job in ssb
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026