सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

Manya Jain | Apr 12, 2026, 19:59 IST
top-government-jobs
इस हफ्ते में रक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभागों में 16 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां निकली हैं। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए CRPF, MPESB और UPSSSC में भर्ती होने का सुनहरा मौका है।

हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स:सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बहुत अच्छा मौका है। रक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभागों में 16 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं तो जरूर आवेदन करें। ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए भी यहां बड़े मौके मौजूद हैं। एक सुरक्षित और सरकारी करियर बनाने का यह सबसे सही समय है।



इस आर्टिकल में सभी भर्तियों की जानकारी देंगे। सीआरपीएफ और एमपीईएसबी जैसे विभागों ने अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी में भी कई पदों पर बंपर नियुक्तियां होने वाली हैं। हर भर्ती की पूरी डिटेल और आवेदन का तरीका यहां पढ़ें।



1. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कॉन्स्टेबल भर्ती 2026

देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 (CRPF Constable Recruitment 2026) सबसे बड़ा अवसर है।



  • कुल पद (Total Vacancies): 9175
  • योग्यता (Qualification): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) की डिग्री।
  • आयु सीमा (Age Limit): 18 से 27 साल।
  • सैलरी (Salary): 21 हजार 700 - 60 हजार 100 रुपए हर महीने।
  • महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates): आवेदन 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक।
  • आधिकारिक वेबसाइट: rect.crpf.gov.in

2. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती

स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए MPESB नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 (MPESB Nursing Officer Vacancy 2026) एक शानदार मौका है।



  • कुल पद: 2317
  • योग्यता: 12वीं (PCB), BSc नर्सिंग/PBBSC नर्सिंग और एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीकरण।
  • आयु सीमा: 18 से 40 साल।
  • सैलरी: 28 हजार 700 - 36 हजार 200 रुपए हर महीने।
  • आवेदन अवधि: 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026।
  • आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in

3. नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) भर्ती

विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए कार्गो एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर नियुक्तियां शुरू हो गई हैं।



कुल पद: 2442



योग्यता: 10वीं और 12वीं पास



सैलरी:15 हजार- 35 हजार रुपए हर महीने



आखिरी डेट:15 जून 2026



वेबसाइट: niasjewar.com



4. उत्तर प्रदेश (UPSSSC) आबकारी सिपाही भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 (Excise Constable Recruitment 2026) के लिए अधिसूचना जारी की है।



  • कुल पद: 722
  • अनिवार्य योग्यता: 12वीं पास होने के साथ-साथ PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: 18 से 40 साल।
  • सैलरी: 19 हजार 900 - 63 हजार 200 रुपए हर महीने।
  • आवेदन शुरू: 4 जून 2026 से।
  • आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in

5. अन्य सरकारी भर्तियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) लैबोरेटरी असिस्टेंट

बिहार में तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए 1091 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। आवेदन की आखिरी डेट 6 मई 2026 है। वेबसाइट: btsc.bih.nic.in



एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती

संगीत और बैंड में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपी पुलिस में 679 पद खाली हैं। खास बात यह है कि एसटी (ST) वर्ग के लिए योग्यता केवल 8वीं पास रखी गई है। चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट मुख्य भूमिका निभाएंगे। वेबसाइट: mponline.gov.in



आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड और पहचान पत्र (ID Proof)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10th/12th/Degree Marksheets)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate, if applicable)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर (Signature)
  • बैंक विवरण (Fees payment के लिए)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • कम्प्यूटर टेस्ट (CBT): यह आपकी दिमागी कसरत है। कम्प्यूटर पर बैठकर पेपर देना होगा, जहां आपकी नॉलेज और अक्ल की जांच की जाएगी।
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST): यह वर्दी वाली नौकरियों (जैसे पुलिस या CRPF) के लिए है। इसमें आपकी हाइट-छाती नापी जाएगी और दौड़-धूप करवाकर देखा जाएगा कि आप फिट हैं या नहीं।
  • स्किल टेस्ट: यह उन पोस्ट के लिए है जहां हाथ का हुनर चाहिए। जैसे लैब असिस्टेंट के लिए काम का अनुभव या बैंड वाले के लिए बाजा बजाकर दिखाना होगा।
  • कागजी कार्यवाही (DV): जब आप सब पास कर लेंगे, तब आखिरी में आपके असली डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, सर्टिफिकेट) चेक किए जाएंगे ताकि यह पक्का हो सके कि आपने कोई जानकारी गलत तो नहीं दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...



इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन



अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन



महिला अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का मौका, ये है आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया



अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
  • CRPF
  • upsssc
  • MPESB
  • हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स