यूपी कृषि विभाग में भर्ती: जूनियर इंजीनियर के 134 पदों पर मौका
उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर के 134 पदों पर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा में केवल पीईटी-2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत शानदार सैलरी मिलेगी।
पदों की जानकारी
आयोग ने कृषि निदेशालय के अंतर्गत कुल 134 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। इन पदों को विभिन्न श्रेणियों में नियमों के अनुसार बांटा गया है।
सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 54 सीटें तय की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 43 सीटें रखी गई हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 23 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 सीट आरक्षित है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा महिलाओं, दिव्यांगजनों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 26 सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। पूर्व सैनिकों के लिए 6 और दिव्यांगजनों के लिए 5 पद आरक्षित हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने दो मुख्य शर्तें रखी हैं:
1. पीईटी 2025 स्कोर कार्ड (PET 2025 Score)
इस मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकते हैं जो पीईटी-2025 परीक्षा में शामिल हुए थे। जिन अभ्यर्थियों के पास वैध स्कोर कार्ड होगा, केवल वे ही पात्र होंगे। शून्य या नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
2. आवश्यक तकनीकी योग्यता (Educational Qualification)
अभ्यर्थी का माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है। एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा धारक भी इसके पात्र माने जाएंगे।
सैलरी पैकेज
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में अवर अभियंता इंजीनियर का पद एक प्रतिष्ठित तकनीकी पद है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार बेहतरीन वेतनमान दिया जाएगा।
यह पद पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है। इसमें सैलरी 9 हजार 300 रुपए से लेकर 34 हजार 800 रुपए तक तय है। इसके साथ ही 4 हजार 200 रुपए का ग्रेड पे भी प्रदान किया जाता है।
चयन प्रक्रिया और मुख्य परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट पर होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
| परीक्षा का भाग | विषय और टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| भाग 1 | एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और विषय ज्ञान (13 विषय) | 65 | 65 |
| भाग 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की मूल बातें | 15 | 15 |
| भाग 3 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट की होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लाइव एडवर्टाइजमेंट सेगमेंट में जाएं।
- अपने पीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगिन करें।
- आपकी व्यक्तिगत जानकारी पीईटी रिकॉर्ड से अपने आप स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसके बाद अपने एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा का विवरण और अंक भरें।
- सभी जानकारियों को जांचने के बाद फॉर्म को सेव और सबमिट करें।
- सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
- फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से करें।
- अंत में भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें...
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती शुरू
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाली सीधी भर्ती, 205 पदों के लिए मंगाए गए आवेदन
BHEL में 305 पदों पर भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब