UP Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए 787 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
यूपी बाल विकास विभाग ने बिजनौर और कानपुर नगर के लिए आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन जारी की है।दोनों जिलों को मिलाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 787 पद भरे जाएंगे।
इस सरकारी भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि दोनों जिलों के लिए 15 जुलाई 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी,इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
पदों की जानकारी
- बिजनौर जिला (कुल 528 पद):इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 268 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 260 पद खाली हैं। यह भर्तियां ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए होंगी।
- कानपुर नगर जिला (कुल 259 पद):इस जिले में केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहाँ भी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बाल विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विभाग ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। उम्मीदवारों को इन्हें पूरा करना होगा:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता:आवेदक महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है।
- आंगनवाड़ी सहायिका:इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता केवल कक्षा 5वीं पास (Primary Level) रखी गई है।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)
- आवेदक महिला की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्र की पुष्टि के लिए हाईस्कूल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
3. स्थानीय निवासी होने की अनिवार्य शर्त
यह इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। आवेदक महिला को उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र) का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ पद खाली है। किसी अन्य गांव या वार्ड की महिलाएं वहां के लिए फॉर्म नहीं भर सकती हैं।
सीधे मेरिट के आधार पर चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन पूरी तरह से आपके शैक्षणिक अंकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची से होगा।
कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं के अंकों को मुख्य आधार बनाया जाएगा। यदि दो महिलाओं के अंक बराबर होते हैं,तो अधिक उम्र वाली महिला को प्राथमिकता मिलेगी। यदि उम्र भी समान हुई,तो उच्च शिक्षा वाली महिला को चुना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.inपर जाएं।
- अपने जिले (बिजनौर या कानपुर नगर) और अपने पद का चयन ध्यान से करें।
- अपने प्रोजेक्ट और अपनी ग्राम सभा या वार्ड का नाम चुनें।
- अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां बिल्कुल सही-सही दर्ज करें।
- तहसील द्वारा जारी डिजिटल निवास,जाति और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- विधवा या तलाकशुदा होने पर संबंधित कानूनी दस्तावेज और रसीद अपलोड करें।
- फॉर्म का प्रीव्यू अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती