UP होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड जारी, 41 हजार पदों पर होगी परीक्षा
Latest Sarkari Naukri. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी होमगार्ड के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ जुड़कर काम करने का यह एक बड़ा मौका है। इस भर्ती के जरिए बोर्ड कुल 41 हजार 424 होमगार्ड्स के खाली पदों को भरेगा।
चयन प्रक्रिया OMR आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी होगी। वर्दी वाली इस सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) को पाना गौरव की बात है। परीक्षा की शुरुआत 25 अप्रैल 2026 से होने जा रही है।
इसके लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जरूरी डेट्स
- एडमिट कार्ड जारी होने की डेट: 22 अप्रैल 2026
- एग्जाम डेट: 25, 26 और 27 अप्रैल 2026
- 25 अप्रैल की परीक्षा का एडमिट कार्ड: आज (22 अप्रैल) से उपलब्ध
- सेशन 1 रिजल्ट की घोषणा: 15 अप्रैल 2026
पात्रता और नियम (Instructions)
कौन दे सकता है परीक्षा?
- वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है और जिनके आवेदन सही पाए गए हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या (Registration Number), पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
महत्वपूर्ण शर्तें
- जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान तीन या अधिक विषयों में विसंगतियां रखी थीं या अनुपस्थित रहे थे, उन्हें अनुमति नहीं मिलेगी।
- परीक्षा केंद्र पर मूल एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
UP home Guard एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट की ये जानकारी होगी-
- कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
- पिता का नाम और जेंडर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- कैंडिडेट का फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
लिखित परीक्षा (OMR Based Test) यह भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्तीमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर विस्तार से दी गई है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP होम गार्ड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड का PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी
JNKVV Jabalpur Vacancy: एमपी सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में भर्ती
MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे
BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी