उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती, 500 पदों के लिए आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2026 परीक्षा की घोषणा की है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। फॉर्म में सुधार या संशोधन करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित होगी।
ओटीआर नंबर अनिवार्य
इस बार आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर (One Time Registration) सिस्टम को पूरी तरह लागू किया है। इसके बिना कोई भी छात्र फॉर्म नहीं भर पाएगा।
उम्मीदवारों को मुख्य फॉर्म भरने से कम से कम 72 घंटे पहले ओटीआर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। वहां से मिले ओटीआर नंबर को दर्ज करने के बाद ही पीसीएस का मुख्य आवेदन फॉर्म खुलेगा। ओटीआर में दर्ज आपका व्यक्तिगत डेटा मुख्य फॉर्म में अपने आप आ जाएगा।
सैलरी पैकेज
| पे बैंड (Pay Band) | ग्रेड पे (Grade Pay) | संबंधित पद (उदाहरण) |
| 15 हजार 600 – 39 हजार 100 रुपए | 5 हजार 400 रुपए | वरिष्ठ राजपत्रित पद (ग्रुप ए सर्विसेज) |
| 9 हजार 300 – 34 हजार 800 रुपए | 4 हजार 600 रुपए | डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ और ग्रुप बी पद |
| 9 हजार 300 – 34 हजार 800 रुपए | 4 हजार 200 रुपए | नायब तहसीलदार और अन्य सहायक पद |
मूल वेतन के अलावा चयनित अफसरों को महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी दिया जाता है।
परीक्षा का नया पैटर्न
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
प्रीलिम्स में दो अनिवार्य पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन-1 का होगा जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर सीसैट (CSAT) का होगा जो केवल क्वालिफाइंग होगा। इसमें पास होने के लिए 33% अंक लाना जरूरी है। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।
2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
मुख्य परीक्षा पूरी तरह से लिखित और पारंपरिक माध्यम से होगी। इसमें कुल 8 पेपर शामिल किए गए हैं। इनमें सामान्य हिंदी, निबंध और सामान्य अध्ययन के 6 अलग-अलग पेपर होंगे। यह मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की आयोजित की जाएगी।
3. साक्षात्कार (Interview / Personality Test)
मुख्य परीक्षा की मेरिट में आने वाले छात्रों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय ही उम्मीदवारों से उनकी पोस्ट प्रेफरेंस (पदों की प्राथमिकता) ली जाएगी, जो अंतिम मानी जाएगी।
इन गलतियों से जरूर बचें
अक्सर कई छात्र छोटी गलतियों के कारण परीक्षा की रेस से बाहर हो जाते हैं। आवेदन करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
- ओटीआर में देरी: आखिरी दिन का इंतजार न करें, ओटीआर रजिस्ट्रेशन कम से कम 3 दिन पहले पूरा कर लें।
- दोनों पेपर देना जरूरी: प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर में बैठना अनिवार्य है, एक में भी अनुपस्थित रहने पर आप अयोग्य हो जाएंगे।
- पेन का सही चुनाव: ओएमआर (OMR) शीट को भरने के लिए केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें।
- डॉक्यूमेंट्स न भेजें: शुरुआती स्तर पर आयोग को अपने फॉर्म या दस्तावेजों की हार्ड कॉपी डाक से बिल्कुल न भेजें।
| Official Notification & Application Form | Download Here |
ये भी पढ़ें...
UPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, महिलाओं के लिए आवेदन मुफ्त, जानें डिटेल
राजस्थान बिजली विभाग भर्ती: दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें सैलरी
Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका