UPSC Assistant Professor Bharti : सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें आवेदन

Manya Jain | Mar 09, 2025, 13:52 IST
UPSC Assistant Professor Recruitment 2025
UPSC ने डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी एलिजिबिलिटी, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी हम आपको इस खबर में देंगे।

UPSC Assistant Professor Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 28 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



एलिजिबिलिटी

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार को संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही UGC NET/SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। M.Phil या Ph.D में 11 जुलाई 2009 से पहले पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को NET परीक्षा से छूट मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए...RSMSSB Recruitment 2025 : राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरी, 4th ग्रेड भर्ती में बढ़ाए पद



आयु सीमा

  • अधिकतम आयु 40 साल

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 और 11 के अनुसार सैलरी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...CISF Constable Recruitment : 10 वीं पास के लिए कांस्टेबल भर्ती, आवेदन करें



आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच और महिलाओं के लिए शुल्क माफ है।

चयन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाकर आवेदन करना होगा।
  • उम्मीदवार को आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  • शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीएच और महिलाओं के लिए शुल्क माफ है।
  • 28 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

ये खबर भी पढ़िए...UKMSSB Recruitment 2025 : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरु



FAQ

  1. UPSC Assistant Professor Bharti के लिए योग्यता क्या है?
    मास्टर डिग्री 55% अंकों के साथ और UGC NET/SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. UPSC Assistant Professor Bharti में आवेदन शुल्क कितनी है?
    सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25 रुपये, SC/ST/PH/महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  3. UPSC Assistant Professor Bharti चयन प्रक्रिया क्या होगी?
    लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होगा।
  4. UPSC Assistant Professor Bharti के लिए आयु सीमा क्या है?
    असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 35 साल, डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर के लिए 40 साल है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें





Tags:
  • sarkari naukari
  • UPSC
  • Recruitment in UPSC
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • सरकारी नौकरी का सपना
  • सरकारी नौकरी न्यूज
  • JOBS 2025