UPSC Vacancy: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन
UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1358 पदों पर बड़ी भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकाली गई है। एमबीबीएस पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी डॉक्टर बनने का मौका है। आप केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अफसर बन सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 रखी गई है।
पदों की जानकारी
श्रेणी-I (Category-I)
- सेंट्रल हेल्थ सर्विस (CHS) में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड: 864 पद
श्रेणी-II (Category-II)
- रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (ADMO): 450 पद
- नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में जीडीएमओ: 14 पद
- दिल्ली नगर निगम (MCD) में जीडीएमओ ग्रेड-II: 30 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक (Practical) भाग पास किया हो। जो उम्मीदवार अभी अंतिम साल की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit - 01.08.2026 तक)
- सामान्य वर्ग: अधिकतम 32 साल (जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले न हुआ हो)।
- सीएचएस (CHS) पदों के लिए: अधिकतम 35 साल।
- आरक्षण लाभ: एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-10 (Pay Matrix Level-10) के तहत सैलरी मिलेगी।
| सैलरी (Basic Pay) | 56 हजार 100 रुपए– 1 नौकरी 77 हजार 500 रुपए |
| भत्ते (Allowances) | एनपीए (Non-Practising Allowance), डीए, और एचआरए |
| पेंशन योजना | नई पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत |
विशेष नोट: इन पदों पर रहते हुए निजी प्रैक्टिस (Private Practice) करने की सख्त मनाही है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. लिखित परीक्षा (Written Examination) - 500 अंक
यह परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होंगे (प्रत्येक 250 अंक):
- पेपर-I: जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स।
- पेपर-II: सर्जरी, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन।
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
2. व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) - 100 अंक
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनके बौद्धिक कौशल और नेतृत्व क्षमता का परीक्षण होगा।
आवेदन कैसे करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाएं।
- One Time Registration (OTR) प्रोफाइल बनाएं।
- सीएमएस परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र (CAF) भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और लाइव फोटो अपलोड करें।
- ₹200 शुल्क का भुगतान करें (महिला/SC/ST/PwBD के लिए शुल्क मुक्त)।
- अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनें और फॉर्म सबमिट करें।
govt jobs 2026
ये भी पढ़ें...
एमपी सरकारी नौकरी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में 265 पदों पर सीधी भर्ती
JRHMS Vacancy 2026: झारखंड में SMO के 181 पदों पर भर्ती, 3 लाख तक सैलरी
IDBI Bank Vacancy में 1300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन
High-Paying Careers: भारत में ये जॉब्स दिला सकती हैं लाखों की सैलरी