दिल्ली शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए 828 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। मास्टर्स डिग्री और बीएड के साथ अध्यापन का अनुभव होना बेहद जरूरी है।
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
किस पद के लिए कितनी सीटें हैं खाली?
यूपीएससी ने इस विशेष विज्ञापन के जरिए कुल 828 पदों को किया है। इसमें महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।
प्रिंसिपल पद के लिए कुल 124 सीटें निकाली गई हैं। इसमें पुरुषों के लिए 72 और महिलाओं के लिए 52 पद हैं।
वाइस प्रिंसिपल पद के लिए सबसे ज्यादा 704 सीटें खाली हैं। इसमें पुरुषों के लिए 364 और महिलाओं के लिए 340 सीटें हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इन उच्च पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना अनिवार्य है।
प्रिंसिपल पद के लिए 10 साल का टीचिंग अनुभव मांगा गया है। यह अनुभव किसी मान्यता प्राप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल का होना चाहिए।
वाइस प्रिंसिपल पद के लिए पीजीटी के रूप में 2 साल का अनुभव चाहिए। या फिर टीजीटी के रूप में 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा। यह दिल्ली सरकार के राजपत्रित अधिकारी का पद है।
प्रिंसिपल पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-12 तय किया गया है। इसमें शुरुआती सैलरी और भत्ते मिलाकर काफी आकर्षक सैलरी बनती है।
वाइस प्रिंसिपल पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-10 दिया जाएगा। सैलरी के साथ सरकारी नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
चयन के लिए पहले 01 नवंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसे कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट यानी सीआरटी कहा जाता है।
लिखित परीक्षा में 300 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।
अंतिम मेरिट सूची में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का अनुपात 75:25 रहेगा। यानी 75 फीसदी अंक लिखित परीक्षा के जुड़ेंगे।
जानिए आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की आसान प्रक्रिया
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। उनके लिए आवेदन पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है।
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in/ora/ पर जाना होगा। वहां आपको अपनी पूरी जानकारी और दस्तावेज सही-सही भरने होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में सरकारी नौकरी का नया मौका, MPRDC में सीधी भर्ती, करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: NICL ने असिस्टेंट के 500 पदों पर निकाली भर्ती
भतीजे की MBBS डिग्री का फर्जी इस्तेमाल, MP में 3 जगह नौकरी कर रहा था चाचा
Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट