UPSC Recruitment 2024 : बिना एग्जाम सरकारी नौकरी, जल्द करें अप्लाई
Ravi Singh | Published:
upsc recruitment
upsc recruitment
संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग ने डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट और केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
UPSC Recruitment 2024 : संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में नौकरी ( government job ) करने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग ने डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट और केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर के 82 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन पदों पर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 सितंबर 2024 है।
पदों का विवरण
- डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट
- केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर
क्वालिफिकेशन
- मास्टर डिग्री
- पुरातत्व में पीजी या एडवांस डिप्लोमा
- पुरातत्व में 3 साल का एक्सपीरियंस
एज लिमिट
- 21 साल से 40 साल।
सैलरी
- आर्कियोलॉजिस्ट डिप्टी सुपरिटेडेंट को लेवल लेवल 10
- केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर को लेवल 11 के हिसाब से सैलरी मिलेगी
एप्लीकेशन फीस
- कैंडिडेट को 25 रुपए आवेदन फीस देना होगा।
- महिला/ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए छुट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
- इंटरव्यू के आधार पर
आवेदन प्रक्रिया
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- प्रिंटआउट लेकर रखें।