UPSSSC AGTA Vacancy: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, 21 मई है लास्ट डेट

Manya Jain | Mar 25, 2026, 23:29 IST
upsssc technical assistant agta recruitment 2026
UPSSSC तकनीकी सहायक (AGTA) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। PET 2025 स्कोरकार्ड और कृषि या संबंधित विषयों में डिग्री वाले छात्र upsssc.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक (govt jobs 2026) / तकनीकी सहायक ग्रुप-C के कुल 2759 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।



यह भर्ती मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल वे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।



पदों की जानकारी

यूपीएसएसएससी ने 2759 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है।



* अनारक्षित (UR): 1107 पद



* अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 745 पद



* अनुसूचित जाति (SC): 579 पद



* ईडब्ल्यूएस (EWS): 273 पद



* अनुसूचित जनजाति (ST): 55 पद



* कुल पद: 2759



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री (Bachelor's Degree) होनी चाहिए:



* कृषि (Agriculture)



* उद्यानिकी (Horticulture)



* वानिकी (Forestry)



* कृषि इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering)



* गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान (4 साल की डिग्री)



2. अनिवार्य पीईटी स्कोर (Mandatory PET Score)



केवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड है। पीईटी स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।



3. आयु सीमा (Age Limit)



* न्यूनतम आयु: 21 साल



* अधिकतम आयु: 40 साल



* उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक चयन प्रक्रिया 2026 (Latest Sarkari Naukri) तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:



* पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: PET 2025 के अंकों और श्रेणी-वार रिक्तियों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।



* मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें मुख्य रूप से कृषि और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।



* दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।



आवेदन शुल्क (Application Fee)

आयोग ने सभी श्रेणियों के लिए एक समान और न्यूनतम आवेदन शुल्क निर्धारित किया है:



* सभी श्रेणियां (General/OBC/SC/ST/EWS/PwD): ₹25



* भुगतान का तरीका: ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या ई-चालान)।



जरूरी डेट्स

अधिसूचना जारी: 24 मार्च 2026



ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अप्रैल 2026



आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मई 2026



शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन: 18 जून 2026 तक



आवेदन कैसे करें?

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Live Advertisements" सेक्शन में AGTA भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और व्यक्तिगत विवरण (DOB, जेंडर, डोमिसाइल आदि) के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आपकी प्रारंभिक जानकारी पीईटी डेटाबेस से स्वतः प्राप्त हो जाएगी।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता (Agriculture Degree) का विवरण भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ₹25 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • अंत में, फॉर्म को 'Submit' करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें...



भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका



UPSRTC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली 2584 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



डेप्युटेशन पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बस KSSSCI Vacancy में करना होगा अप्लाई



DLSA Korba Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 125 पदों पर सरकारी नौकरी, 30 मार्च लास्ट डेट



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026