Police Bharti 2026: पुलिस SI, प्लाटून कमांडर समेत 200 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास को भी मौका, 1 दिसंबर से करें आवेदन

Kaushiki | Published:
उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर समेत 200 पदों पर भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
The Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission has announced recruitment for 200 Group C posts in the police and excise departments. Online applications are scheduled from December 1 to December 31, 2026.
पुलिस की वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस और आबकारी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और उप आबकारी निरीक्षक सहित कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

खास बात यह है कि इस भर्ती में ग्रेजुएट्स के साथ 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी कुछ पदों पर आवेदन का मौका है। चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक सैलरी मिलेगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास एक अच्छा अवसर है।



पुलिस और आबकारी विभाग में होगी इतने पदों पर भर्ती

उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से 25 नवंबर 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत पुलिस और आबकारी विभाग में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।सबसे ज्यादा पद नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद प्लाटून कमांडर पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को भी उप निरीक्षक के पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा।



किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

पद का नाम

पदों की संख्या

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष एवं महिला)93
उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष एवं महिला)19
प्लाटून कमांडर PAC/IRB (पुरुष)81
Second Fire Officer5
Deputy Excise Inspector2
कुल पद200

कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन?

Uttarakhand Police Recruitment में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पद के मुताबिक निर्धारित Educational Qualification पूरी करनी होगी। पुलिस उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर सहित अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एलिजिबल एक्स-सर्विसमैन के लिए 12वीं पास की योग्यता का भी प्रोविजन है।



वहीं, Deputy Excise Inspector के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि पोस्ट के मुताबिक एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स, फिजिकल स्टैंडर्ड्स और अन्य एलिजिबिलिटी कंडीशंस की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।



आवेदन करने के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। पुलिस उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए। वहीं, उप आबकारी निरीक्षक (Deputy Excise Inspector) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।



सिलेक्शन होने पर हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती का पे स्केल भी अट्रैक्टिव है। विभिन्न पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पद के मुताबिक हर महीने 29 हजार 200 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार 400 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके वेतनमान की डिटेल जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।



भर्ती का एप्लीकेशन फी क्या है

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी केटेगरी के मुताबिक Application Fee जमा करनी होगी। सामान्य आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है, जबकि कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। एप्लीकेशन फी का पेमेंट ऑनलाइन मोड से किया जा सकेगा।



कैंडिडेट की कैटेगरी

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य वर्ग300 रुपए
अनुसूचित जाति (SC)150 रुपए
अनुसूचित जनजाति (ST)150 रुपए
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)150 रुपए
दिव्यांग उम्मीदवार (PH)150 रुपए
अनाथ अभ्यर्थीनिशुल्क

18 अप्रैल 2027 को शेड्यूल है लिखित परीक्षा

आयोग की ओर से भर्ती के आवेदन और लिखित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पूरे दिसंबर महीने का समय मिलेगा। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में गलती होने पर जनवरी में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। भर्ती की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को आयोजित करने का प्रस्ताव है। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।



यहां देखें रिक्रूटमेंट का पूरा शेड्यूल



भर्ती प्रक्रिया

जरूरी तारीख

नोटिफिकेशन जारी25 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख31 दिसंबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार4 से 6 जनवरी 2027
प्रस्तावित लिखित परीक्षा18 अप्रैल 2027

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए केवल Online Application स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दी गई प्रोसेस से आवेदन कर सकते हैं।



  • सबसे पहले आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित पुलिस भर्ती के लिंक को खोलें।
  • भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी एलिजिबिलिटी जांचें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की सभी जानकारियां जांचने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें। भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें।



FAQs:



  1. उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2026 में कितने पदों पर नियुक्तियां होंगी?
    इस भर्ती के माध्यम से पुलिस और आबकारी विभाग में ग्रुप-सी के कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  2. उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
  3. उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए कहां आवेदन करना होगा?
    इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Police Bharti 2026
  • पुलिस भर्ती 2026
  • Uttarakhand Police Recruitment
  • उत्तराखंड पुलिस भर्ती
  • SI Recruitment
  • प्लाटून कमांडर भर्ती
  • पुलिस वैकेंसी
  • UKSSSC Recruitment 2026
  • Excise Inspector Vacancy