सरदार वल्लभ भाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Oct 10, 2024, 08:44 IST
Recruitment
अगर आप भी टीचिंग की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में कई पदों पर भर्ती निकली है।

अगर आप भी टीचिंग की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( Sardar Vallabhbhai National Institute of Technology )में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.svnit.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 21 अक्टूबर तक चलने वाली है।



किन पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम

वैकेंसी

नोटिफिकेशन

प्रोफेसर

01

SVNIT Professor Recruitment 2024 Notification PDF

एसोसिएट प्रोफेसर

19

SVNIT Associate Professor Recruitment 2024 Notification PDF

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I

50

SVNIT Assistant Professor Recruitment 2024 Notification PDF

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग पदों पर अनुभव भी निर्धारित किया गया है।



प्रोफेसर के लिए 10 साल का अनुभव जिसमें 4 साल असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पब्लिकेशन से संबंधित एक्सपीरियंस होना जरूरी है।इसी के साथ एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी के साथ 6 साल, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड -I के लिए पीएचडी संग 3 साल का अनुभव होना चाहिए। हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के लिए पीएचडी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं।



कैसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिकअभ्यर्थियों को 29 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी इंस्टीट्यूट को भेजनी होगी।



सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 73,100/- से लेकर 2,20,200/-रुपए वेतन दिया जाएगा।



आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी महिला और SVNIT Faculty के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business प



Tags:
  • jobs 2024
  • सरकारी नौकरी 2024
  • सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • Sardar Vallabhbhai National Institute of Technology
  • Vallabhbhai National Institute of Technology Recruitment