किसान सूत्र का आगाज, अब किसानों की हर बात KisanSootr.com के साथ

Amresh Kushwaha | Sept 02, 2026, 17:21 IST
किसान सूत्र का आगाज
बलराम जयंती के अवसर पर digital media portal 'The Sootr' ने अपने नए dedicated कृषि मंच KisanSootr.com का शुभारंभ किया। इस मंच का प्राथमिक उद्देश्य देश के अन्नदाताओं की जमीनी समस्याओं, कृषि नीतियों, MSP, खाद-बीज संकट और नवीनतम कृषि तकनीकों को निडरता से उठाना है।

बलराम जयंती के मौके पर आज यानी 02 सितंबर को The Sootr ने अपने नए वेब पोर्टलKisanSootr.comकी शुरुआत की। भोपाल स्थित The Sootr के मुख्यालय में किसान नेताओं की मौजूदगी में किसान सूत्र का शुभारंभ हुआ।



इस मौके पर कई बड़े किसान नेता और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी, वरिष्ठ किसान नेता केदार सिरोही, भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत, मध्य प्रदेश किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत दुबे, किसान मजदूर महासंघ के महामंत्री ओम राजौरिया और जैविक कृषि विशेषज्ञ संकल्प शर्मा शामिल हुए।



किसान सूत्र का मकसद किसानों से जुड़े मुद्दों, खेती की नई तकनीकों और कृषि क्षेत्र की हर जरूरी जानकारी को किसानों तक पहुंचाना है।



26e7ea43-33f


"हमारा कल्चर, एग्रीकल्चर है" अब इस बात को मिलेगा असली मंच

भारत को अक्सर यह कहा जाता है कि यहां की संस्कृति की जड़ें खेती में हैं- हमारा कल्चर तो एग्रीकल्चर है। लेकिन विडंबना यह है कि जिस किसान के दम पर यह देश खड़ा है, उसकी आवाज अक्सर बड़ी सुर्खियों की भीड़ में दब जाती है। खेत की मिट्टी में बहाया गया पसीना, खलिहान तक पहुंचने में लगी मेहनत और मंडी में उपज का उचित दाम न मिलने की पीड़ा… ये सब मुद्दे कहीं न कहीं हाशिए पर रह जाते हैं।



अब इस खाली जगह को भरने के लिए मैदान में उतर गया है KisanSootr.com



आज से शुरुआत, बलराम जयंती के शुभ अवसर पर

आज, 2 सितंबर 2026 को बलराम जयंती के दिन, KisanSootr.com नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है। भगवान बलराम को कृषि, हल और मेहनत करने वाले लोगों के देवता के रूप में माना जाता है। जिस तरह भगवान बलराम खेती और किसानों की मेहनत के प्रतीक हैं, उसी सोच के साथ यह मंच भी किसानों की सेवा और उनकी मदद के लिए समर्पित रहेगा।



किन मुद्दों पर रहेगी नजर?

देश भर के किसानों से जुड़ा कोई भी मुद्दा हो, KisanSootr.com की नजर उस पर बनी रहेगी:



  • खेत और खलिहान - बुवाई से लेकर कटाई और भंडारण तक की हर चुनौती की जानकारी
  • खाद-बीज का संकट - समय पर उपलब्धता, गुणवत्ता और कीमतों से जुड़ी समस्याएं
  • मंडी और दाम - फसल का सही मूल्य न मिलने की पीड़ा और उससे जुड़ी नीतियां
  • सरकारी योजनाएं - किसानों के लिए बनी योजनाओं की जमीनी हकीकत
  • मौसम और प्राकृतिक आपदाएं - खेती पर पड़ने वाला असर और किसानों का संघर्ष

इन सभी विषयों पर सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि हर मुद्दे को उसके सही मुकाम तक पहुंचाना, यानी जवाबदेही तय करना KisanSootr.com का मकसद रहेगा।



भरोसे की एक और कड़ी

पाठकों का thesootr.com पर जो भरोसा वर्षों की निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता से बना है, अब वही भरोसा किसानों के मुद्दों को समर्पित इस नए मंच पर भी कायम रहेगा। यह सिर्फ एक नई वेबसाइट का शुभारंभ नहीं, बल्कि उसी पत्रकारिता की परंपरा का विस्तार है, जहां सच्चाई और निष्पक्षता से कभी समझौता नहीं होता।



अन्नदाता की आवाज, अब सीधी पहुंच के साथ

किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि इस देश की रीढ़ है। लेकिन उसकी समस्याएं अक्सर दफ्तरों की फाइलों में या न्यूज रूम की प्राथमिकताओं में पीछे छूट जाती हैं। KisanSootr.com का प्रयास रहेगा कि किसानों की हर आवाज, हर समस्या और हर उपलब्धि को वह जगह मिले, जिसके वह हकदार हैं। यानी अब हर बात होगी किसानों की- KisanSootr.com के साथ



आप किसान सूत्र के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं:

Facebook 👉 https://www.facebook.com/people/Kisan-Sootr/61590768550146/



Instagram 👉 https://www.instagram.com/kisansootr/?hl=en



Youtube 👉 https://www.youtube.com/@kisansootr



X (twitter) 👉 https://x.com/kisansootr



WhatsApp 👉 9201951645



Tags:
  • किसान
  • the sootr
  • बलराम जयंती
  • KisanSootr.com
  • किसान सूत्र