किसानों के सुख-दुख की बात, अब होगी KisanSootr.com के साथ
"हमारा कल्चर, एग्रीकल्चर है" अब इस बात को मिलेगा असली मंच
भारत को अक्सर यह कहा जाता है कि यहां की संस्कृति की जड़ें खेती में हैं- हमारा कल्चर तो एग्रीकल्चर है। लेकिन विडंबना यह है कि जिस किसान के दम पर यह देश खड़ा है, उसकी आवाज अक्सर बड़ी सुर्खियों की भीड़ में दब जाती है। खेत की मिट्टी में बहाया गया पसीना, खलिहान तक पहुंचने में लगी मेहनत और मंडी में उपज का उचित दाम न मिलने की पीड़ा… ये सब मुद्दे कहीं न कहीं हाशिए पर रह जाते हैं।
अब इस खाली जगह को भरने के लिए मैदान में उतर रहा है KisanSootr.com
आज से शुरुआत, बलराम जयंती के शुभ अवसर पर
आज, 2 सितंबर 2026 को बलराम जयंती के दिन, KisanSootr.com नियमित रूप से काम करना शुरू कर देगा। भगवान बलराम को कृषि, हल और मेहनत करने वाले लोगों के देवता के रूप में माना जाता है। जिस तरह भगवान बलराम खेती और किसानों की मेहनत के प्रतीक हैं, उसी सोच के साथ यह मंच भी किसानों की सेवा और उनकी मदद के लिए समर्पित रहेगा।
किन मुद्दों पर रहेगी नजर?
देश भर के किसानों से जुड़ा कोई भी मुद्दा हो, KisanSootr.com की नजर उस पर बनी रहेगी:
- खेत और खलिहान - बुवाई से लेकर कटाई और भंडारण तक की हर चुनौती की जानकारी
- खाद-बीज का संकट - समय पर उपलब्धता, गुणवत्ता और कीमतों से जुड़ी समस्याएं
- मंडी और दाम - फसल का सही मूल्य न मिलने की पीड़ा और उससे जुड़ी नीतियां
- सरकारी योजनाएं - किसानों के लिए बनी योजनाओं की जमीनी हकीकत
- मौसम और प्राकृतिक आपदाएं - खेती पर पड़ने वाला असर और किसानों का संघर्ष
इन सभी विषयों पर सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि हर मुद्दे को उसके सही मुकाम तक पहुंचाना, यानी जवाबदेही तय करना KisanSootr.com का मकसद रहेगा।
भरोसे की एक और कड़ी
पाठकों का thesootr.com पर जो भरोसा वर्षों की निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता से बना है, अब वही भरोसा किसानों के मुद्दों को समर्पित इस नए मंच पर भी कायम रहेगा। यह सिर्फ एक नई वेबसाइट का शुभारंभ नहीं, बल्कि उसी पत्रकारिता की परंपरा का विस्तार है, जहां सच्चाई और निष्पक्षता से कभी समझौता नहीं होता।
अन्नदाता की आवाज, अब सीधी पहुंच के साथ
किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि इस देश की रीढ़ है। लेकिन उसकी समस्याएं अक्सर दफ्तरों की फाइलों में या न्यूज रूम की प्राथमिकताओं में पीछे छूट जाती हैं। KisanSootr.com का प्रयास रहेगा कि किसानों की हर आवाज, हर समस्या और हर उपलब्धि को वह जगह मिले, जिसके वह हकदार हैं। यानी
अब हर बात होगी किसानों की- KisanSootr.com के साथ
ये अतिथि करेंगे उद्घाटन
वरिष्ठ किसान नेता और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ किसान नेता केदार सिरोही, मध्य प्रदेश किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत दुबे और जैविक कृषि विशेषज्ञ संकल्प शर्मा की मौजूदगी में होगा किसान सूत्र का शुभारंभ।
आप किसान सूत्र के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं:
Facebook 👉 https://www.facebook.com/people/Kisan-Sootr/61590768550146/
Instagram 👉 https://www.instagram.com/kisansootr/?hl=en
Youtube 👉 https://www.youtube.com/@kisansootr
X (twitter) 👉 https://x.com/kisansootr
WhatsApp 👉 9201951645